*बरगी बांध में क्रूज हादसा, 5 की मौत, 15 लापता*
*शाम को अचानक मौसम बदला, तेज हवाओं और लहरों से क्रूज का संतुलन बिगड़ा*
चीफ एडिटर जबलपुर। नर्मदा नदी के बरगी बांध में शाम को आए भीषण आंधी-तूफान के चलते यात्रियों से भरा क्रूज पलट गया। अब तक 5 शव बरामद, 15 सुरक्षित, 10 से अधिक लापता। राहत कार्य जारी।
· हादसा: शाम को अचानक मौसम बदला, तेज हवाओं और लहरों से क्रूज का संतुलन बिगड़ा।
· सवारियां: क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे, जो वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे थे।
· बचाव: एसडीआरएफ, पुलिस, गोताखोर जुटे; अंधेरे में लाइटों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी।
· प्रशासन: जिला अधिकारी और सीएमओ ने घटना का संज्ञान लिया, बचाव में तेजी लाने के निर्देश।
· सवाल: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल – क्या खराब मौसम के बावजूद क्रूज को अनुमति दी गई? लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक सवारों की जांच शुरू।
· पृष्ठभूमि: 51 साल पुराना बरगी बांध, मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल, यह पहली बड़ी जल त्रासदी।