![]() |
*बुजुर्ग महाराज की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, एसपी ने मौके पर पहुंचकर दिए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश*
चीफ एडिटर/जबलपुर के थाना बरगी क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर के पास स्थित कुटिया में वृद्ध महाराज ताराचंद कुशवाह उर्फ तारापुरी महाराज (67) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय स्वयं घटनास्थल पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
घटना का विवरण:
· महाराज के सिर, पीठ, कंधे और शरीर पर गहरे घाव मिले हैं। कमरे में खून बिखरा हुआ था।
· घटना का पता तब चला जब सुशील मिश्रा (40) नामक व्यक्ति, जो मंदिर के काम की सुपरवाइजरी करता था, सुबह 10 बजे महाराज के लिए भोजन लेकर पहुंचा।
· सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट प्रभारी, एएसपी अंजना तिवारी, सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा और एसपी संपत उपाध्याजी मौके पर पहुंचे।
पुलिस कार्रवाई:
एसपी के निर्देश पर एएसपी अंजना तिवारी और सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

