बिजली विभाग की लापरवाही : भीषण गर्मी में 12 घंटे बिना बिजली गुजारे - Bhaskar Crime

Breaking

बिजली विभाग की लापरवाही : भीषण गर्मी में 12 घंटे बिना बिजली गुजारे

*बिजली विभाग की लापरवाही : भीषण गर्मी में 12 घंटे बिना बिजली, हनुमान ताल समेत कई इलाके रहे अंधेरे में रहे*

*ट्रांसफार्मर बदलने की सूचना नहीं देने से नागरिक हुए परेशान, शाम को पानी की भी समस्या*

चीफ एडिटर जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच जबलपुर के कई इलाकों में बिजली विभाग की लापरवाही ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया। रविवार सुबह 8 बजे से हनुमान ताल, प्रेम सागर, बहोराबाग और फूटाताल क्षेत्रों की बिजली गुल कर दी गई। लोग पसीने से तरबतर होते रहे, लेकिन विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना जारी नहीं की गई थी


जब हलकान नागरिकों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर कारण पूछा, तब जाकर पता चला कि नई ट्रांसफार्मर लगाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने न तो समाचार पत्र के माध्यम से और न ही किसी अन्य माध्यम से इस शटडाउन की जानकारी दी, जिस वजह से लोगों को अंधेरे और उमस भरी गर्मी में पूरा दिन बिताना पड़ा।

आखिरकार रात 8 बजे जाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लगभग 12 घंटे बिना बिजली के रहने से कई घरों में शाम का पानी तक नहीं पहुंच पाया, क्योंकि ट्यूबवेल और मोटरें बंद रहीं। लोगों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही पर रोष जताते हुए कहा कि अगर पहले से सूचना दे दी जाती, तो लोग पानी और अन्य आवश्यक प्रबंध कर सकते थे।

नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह के कार्यों की अग्रिम सूचना समाचार पत्रों और स्थानीय मीडिया में देना अनिवार्य किया जाए, ताकि आमजन को असुविधा न झेलनी पड़े। फिलहाल, विभाग के किसी अधिकारी की ओर से इस घटना पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।