*एक लापता; व्यापारियों ने सराफा चौक पर जताया आक्रोश - Bhaskar Crime

Breaking

*एक लापता; व्यापारियों ने सराफा चौक पर जताया आक्रोश

*बरगी डैम क्रूज त्रासदी: सराफा परिवार के दो सदस्यों की मौत*

*एक लापता; व्यापारियों ने सराफा चौक पर जताया आक्रोश*

'*लाइफ जैकेट दूसरों को पहनाकर खुद अनाथ हुईं नीतू सोनी और भांजा विरार लापता'*

 *प्रशासन से क्रूज कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*

चीफ एडिटर जबलपुर दुखद घटना: आज मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे,कल बरगी डैम में हुई क्रूज दुर्घटना में सराफा परिवार के प्रमुख व्यवसायी प्रकाश जोहरी, प्रमोद सोनी की बहन नीतू सोनी की मौत, जबकि भांजा विरार सोनी अब भी लापता है।

· व्यापारियों में आक्रोश: इस बात का गुस्सा कि नीतू सोनी और विरार ने दूसरों को लाइफ जैकेट पहनाने में मदद की, लेकिन खुद के लिए नहीं बची, जिससे दोनों की दुखद मृत्यु हो गई।

· श्रद्धांजलि सभा: आज सराफा चौक पर सराफा एसोसिएशन ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर शोक सभा की।

· प्रशासन से मांग: क्रूज कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, जिन्होंने पर्यटकों की चिंता किए बिना खुद अपनी जान बचाने के लिए कूद गए।

· भारी जुटान: सैकड़ों सराफा व्यापारी एकत्रित हुए।

· प्रमुख उपस्थित लोग: मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, जबलपुर अध्यक्ष नवीन सराफ, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ, अजय वक्तावर, मंत्री अमित अग्रवाल, संचालन ओम सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल, सहसचिव के.के. सुहाने, विवेक अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यापारी।

बरगी डैम क्रूज हादसे में सराफा परिवार के दो लोगों की मौत और एक के लापता होने पर आज सराफा चौक पर व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने उन क्रूज कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने मुसीबत में दूसरों की मदद न करके खुद को बचाया। इस दौरान सैकड़ों सराफा व्यापारी मौजूद रहे।