₹5,000 के इनामी आरोपी को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

₹5,000 के इनामी आरोपी को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार

₹5,000 के इनामी आरोपी को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 37 लाख रुपये की चोरी का किया था अंजाम

चीफ एडिटर भिण्ड – जिले में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले सातवें आरोपी को पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के सिर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

37 लाख की चोरी: क्या है पूरा मामला?

तारीख 9 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 की दरमियानी रात, ग्राम मुख्तवार सिंह का पुरा, कचौंगरा में 7 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने फरियादी के मकान के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 37 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ किया।

गिरफ्तारी तक का सफर

घटना के तुरंत बाद देहात थाना भिण्ड में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 27 लाख रुपये का मसरूका (चोरी का माल) बरामद किया जा चुका है।

प्रकरण का सातवां आरोपी अब भी फरार था, जिसकी तलाश लगातार जारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

इसी क्रम में थाना देहात भिण्ड पुलिस को आरोपी के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव गिदावली, मेहगाँव से गिरफ्तार कर लिया।

ये रही टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन और देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। सराहनीय योगदान देने वालों में शामिल हैं:

· उनि. विजय शिवहरे  प्रआर. गुरुदास सोही· आर. कमल तोमर· सुमित शर्मा· ज्ञानेन्द्र मिश्रा· अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर· सुमित तोमर· फिरोज खां, अवधेश चौहान, राहुल यादव· तथा साइबर सेल भिण्ड की पूरी टीम

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सके।