विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ* - Bhaskar Crime

Breaking

विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ*

*विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ*


चीफ एडिटर जबलपुर, आज भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत ‘साइकिलिंग ऑन संडे’ कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई देते हुए, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), द्वारा विश्व साइकिलिंग दिवस महोत्सव का आयोजन किया । आज सुबह रविवार, 07 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे रानीताल स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,निकाला गया 

साइकिल रैली का मार्ग 

रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (प्रारंभ) → रानीताल चौक → मदन महल → होम साइंस रोड → ब्लूम चौक → तीन पत्ती चौक → यातायात चौक → जामदार हॉस्पिटल → गोल बाजार → रानीताल चौक → वापस रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (समापन) हुआ 

महोत्सव का उद्देश्य

इस अवसर पर सभी नागरिकों, खिलाड़ियों और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और "फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" के नारे को जन-जन तक पहुँचाएँ। यह आयोजन दैनिक शारीरिक गतिविधि और फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास रहा 

प्रत्येक रविवार की भाँति इस दिन भी ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान को गति देते हुए एक विशाल साइकिल रैली निकाली गई इस रैली में स्थानीय नागरिक, स्कूल-कॉलेज के छात्र, सरकारी विभाग, खेल संघ, सामाजिक संगठन, खिलाड़ी और खेल प्रेमी सामूहिक रूप से भाग लिया गया मुख्य अतथि महापौर जगत बहादुर अनु के द्वारा प्रतियोगिताओं को सम्मानित किया गया जिसमें  नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पार्षद कमलेश अग्रवाल, पंकज दबे प्रशांत मिश्रा एवं नागरिक और खलाड़ी उपस्थित रहे 

जय हिन्द, फिट इंडिया!

 #क्राइम भास्कर न्यूज/ नेटवर्क टीम*

#Crime Bhaskar news.Com