गृह मंत्रालय के निर्देशों पर जीआरपी का 15-दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू - Bhaskar Crime

Breaking

गृह मंत्रालय के निर्देशों पर जीआरपी का 15-दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू

*गीता से तनाव प्रबंधन तक: जीआरपी जवानों का 15-दिवसीय अनोखा रिफ्रेशर कोर्स शुरू*

गृह मंत्रालय के निर्देश पर भोपाल में हो रहा आयोजन, जवान सीखेंगे प्राचीन ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीक

चीफ एडिटर भोपाल। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत, जीआरपी भोपाल का 15-दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स आज (सोमवार) से शुरू हो गया है।

इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जवान श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन करेंगे और साथ ही तनाव प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखेंगे। यह पहल लंबी ड्यूटी और मानसिक दबाव से निपटने के लिए की गई है।

प्रशिक्षण का शुभारंभ: विशेष पुलिस महानिदेशक  पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे)  राजा बाबू सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई), जहांगीराबाद में दीप प्रज्ज्वलित कर इस कोर्स का उद्घाटन किया।

प्रशिक्षण के अन्य विषय

· कानून-व्यवस्था के प्रावधान

· अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान तकनीक

· यात्री सुरक्षा के उपाय

· आधुनिक पुलिस व्यवस्था की नवीनतम विधियाँ

· शारीरिक दक्षता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल  अकिंत जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू डावर सहित रेल पुलिस इकाई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।