केंद्र की अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगी भेड़ाघाट की तस्वीर, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनेगा
चीफ एडिटर जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनेगा। केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज फंड स्कीम (UCF) के तहत यहां व्यापक विकास की कवायद तेज हो गई है। आज कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, स्मार्ट सिटी के सीईओ, एसडीएम और नगर परिषद के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की
· पार्किंग समस्या होगी दूर: गोपालपुर नाका क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चयन कर अत्याधुनिक पार्किंग बनाने की योजना
· घाटों का होगा कायाकल्प: स्वर्गद्वारी, पंचवटी घाट, नौका विहार क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था
· पर्यटक सुविधाओं का विस्तार: हाट बाजार, मनोरंजन पार्क समेत कई स्थलों पर आकर्षक पर्यटन गतिविधियां विकसित की जाएंगी
· वन विभाग से समन्वय: वन भूमि से जुड़े मामलों में जल्द होगा तालमेल
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि भेड़ाघाट जल्द ही देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक और सुविधासंपन्न गंतव्य के रूप में उभर सके।
