पुलिस रात में कांबिंग गस्त करती रही, चोर दुकान के अन्दर चोरी करता रहा - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस रात में कांबिंग गस्त करती रही, चोर दुकान के अन्दर चोरी करता रहा

*पुलिस रात में कांबिंग गस्त करती रही, चोर दुकान के अन्दर चोरी करता रहा*

*चोरों ने थाने से महज 100 मीटर दूर उड़ाया नगदी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर शहर में शनिवार की रात पुलिस की  कांबिंग गस्त ऑपरेशन और  अपराधियों की घर पकड़ कार्रवाई पूरी रात जारी रही, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने हिम्मत दिखाते हुए महाराजपुर थाना अधारताल क्षेत्र के अंतर्गत सी.एस.पी. कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कहाँ और कब: महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बालाजी जन आरोग्यम मेडिकल स्टोर में रविवार की सुबह करीब 4 बजे यह चोरी हुई।

कैसे अंजाम दी चोरी: चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा, फिर अंदर रखे कैश बॉक्स, पर्स और करीब 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरों की पहचान में आसानी हो सकती है।

चोरों का साहस: खास बात यह है कि जिस रात पुलिस पूरी रात कांबिंग गस्त और अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, उसी रात चोरों ने यह वारदात की। इससे साफ है कि पुलिस की तथाकथित कार्रवाई का अपराधियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

दुकानदार की व्यथा: जानकारी के अनुसार, सुहागी निवासी प्रिंस पटेल पिछले करीब एक साल से इस मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वारदात उस समय हुई जब आसपास सन्नाटा था और पुलिस की गश्त होने के बावजूद चोरों ने कोई परवाह नहीं की।

पुलिस की प्रतिक्रिया: पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन यह घटना पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान लगाती है, क्योंकि यह वारदात थाने और एसपी ऑफिस की नाक के नीचे हुई है।

इस घटना ने शहरवासियों में दहशत पैदा कर दी है और वे सवाल कर रहे हैं कि अगर पुलिस की कांबिंग गस्त के बावजूद चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी पुलिस अब अपनी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है।