*होटल भाग्यश्री के कमरे में जुए की फड़, 15 लाख 6 हजार की नगदी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एक ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर और ग्रामीणों सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी अवैध कारोबारी एक जुआ सट्टा पर सख्त कार्रवाई अभियान में पनागर थाना क्षेत्र स्थित हाइवे स्थित होटल भाग्यश्री में क्राइम ब्रांच और पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उच्च स्तरीय जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 15 लाख 6 हजार रुपये की नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में भारी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पनागर थाना पुलिस ने होटल में दबिश दी। जब पुलिस टीम कमरे में पहुंची, तो आरोपी ताश के पत्तों पर लाखों रुपये की गड्डियां लगाकर दांव लगा रहे थे।
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं:
· मोहनलाल चौरसिया, सुशील चौरसिया
· हनीफ खान· शुभम पटेल
आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लाख 6 हजार रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस सफल कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के एएसआई कैलाश मिश्रा, एएसआई अशोक मिश्रा, एएसआई संतोष पांडे सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह एवं उनका स्टाफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहा।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गिरोह कब से होटल के कमरे में यह अवैध गतिविधि चला रहा था और क्या इसमें होटल प्रबंधन की भी कोई संलिप्तता है।