गणेश विसर्जन में डूबे तीनों किशोरों के शव, 36 घंटे के बाद मिली कामयाबी - Bhaskar Crime

Breaking

गणेश विसर्जन में डूबे तीनों किशोरों के शव, 36 घंटे के बाद मिली कामयाबी

गणेश विसर्जन में  हुआ हादसा 36 घंटे की मशक्कत के बाद मिली कामयाबी

नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव बरामद क्वारी पुल के पास मिले दो, तीसरा 3 किमी दूर

विशेष संवाददाता क्राइम भास्कर न्यूज भिंड: गणेश विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में डूबे तीन किशोरों की तलाश में जुटी NDRF और SDERF की टीमों को आखिरकार 36 घंटे बाद सफलता हाथ लगी है। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए गए, जिससे इलाके में मातम पसर गया है।

तलाशी अभियान की बड़ी डिटेल

घटनास्थल कनावर गांव के पास क्वारी नदी का पुल है, जहां शुक्रवार शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ था। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तेज बहाव और लगातार बारिश के चलते अभियान बाधित होता रहा।

रविवार सुबह जब फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, तो NDRF और SDERF की 4 टीमों ने कनावर से लेकर पांडरी तक करीब 15 किलोमीटर के दायरे में नदी में सर्चिंग की। टीमों ने जाल और बोट के जरिए गहराई में जाकर तलाश की।

शव बरामद होने का विवरण

· दो शव नदी में पुल के पास से बरामद किए गए

· तीसरा शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर नदी के अंदर मिला

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिंड भेज दिया है। मृतकों की पहचान कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया के रूप में हुई है, जो सभी कनावर गांव के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे।