गणेश विसर्जन के दौरान आधी रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष; महिला समेत 4 घायल - Bhaskar Crime

Breaking

गणेश विसर्जन के दौरान आधी रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष; महिला समेत 4 घायल

गणेश विसर्जन के दौरान आधी रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष; महिला समेत 4 घायल

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा फाटक स्थित रवीनगर इलाके में आधी रात को गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोपियों ने तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़ा फाटक मेन रोड स्थित श्री साईं गणेश उत्सव समिति के गणेश विसर्जन के दौरान यह घटना हुई। पीड़ित पक्ष के सोनू अहिरवार ने बताया कि विसर्जन के दौरान कुछ युवकों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया।

सोनू अहिरवार का आरोप है कि देर रात तरुण सोनकर, कपिल सोनकर, शेरू सोनकर, रवि सोनकर, राजेश सोनकर, अमित सोनकर, विनोद सोनकर, यश सोनकर, विवेक सोनकर और कल्लू सोनकर समेत करीब 15 से 20 लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।