*निःशुल्क कोचिंग ‘‘एस.पी. की पाठशाला ’’ संचालित से चयनित अभ्यार्थियों कों एसपी ने सम्मानित किया*
*पुलिस की अनूठी पहल ‘एस.पी. की पाठशाला’ ने रचा इतिहास*
*10 अभ्यर्थियों का एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर में चयन, एसपी ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया सम्मानित*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क कोचिंग “एस.पी. की पाठशाला” से प्रतियोगी परीक्षा मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए 10 अभ्यर्थियों को आज दिनांक 14-9-26 को पुलिस कन्ट्रोलरूम में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में सभी प्रशिक्षक, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
चयनित अभ्यर्थियों के नाम:
काजल गुप्ता, अंजनी भूमिया, सुप्रिया यादव, स्मिता ठाकुर, प्रयास नामदेव, अनुराग तंतुवाय, योगेश सिंह राजपूत, शुभम सिंह, आशीष आर्य (वर्तमान में जीआरपी जबलपुर में आरक्षक) एवं प्रीति पटेल (वर्तमान में दिल्ली पुलिस में आरक्षक)।
‘एस.पी. की पाठशाला’ एक अभिनव पहल
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन में पुलिस परिवार तथा गरीब तबके के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए निःशुल्क कोचिंग “एस.पी. की पाठशाला” एक अभिनव पहल है। यह निःशुल्क कोचिंग पुलिस परिवार के बच्चों के साथ-साथ गरीब तबके के बच्चों को एक ऐसा प्लेटफार्म एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जो उनकी सफलता प्राप्ति में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शारीरिक मैदानी प्रशिक्षण दिया जाता है।
वर्ष 2020 से संचालित, अब तक 359 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित
पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क कोचिंग “एस.पी. की पाठशाला” वर्ष 2020 से संचालित है। अब तक इसके माध्यम से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है
· वर्ष 2021 — 8 अभ्यर्थी
· वर्ष 2022 — 41 अभ्यर्थी
· वर्ष 2023 — 32 अभ्यर्थी
· वर्ष 2024 — 43 अभ्यर्थी
· वर्ष 2025 — 102 अभ्यर्थी
· वर्ष 2026 अब तक 133 अभ्यर्थी
इस प्रकार वर्ष 2021 से अब तक कुल 359 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हो चुके हैं।
वर्तमान में 120 विद्यार्थी थ्योरी एवं 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास में लाभान्वित
वर्तमान में “एस.पी. की पाठशाला” के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से 120 विद्यार्थी थ्योरी क्लास एवं 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास में लाभान्वित हो रहे हैं।
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही है कोचिंग
“एस.पी. की पाठशाला” में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के व्याख्याता डॉ. आशीष यादव द्वारा नागरिक शास्त्र, सहकारिता विभाग के श्री विकास तिवारी द्वारा इतिहास, भारतीय रेल्वे विभाग के श्री कमलेश इंगले द्वारा एडवांस मैथ्स, श्री शुभम चतुर्वेदी द्वारा मैथ्स रीजनिंग, श्री रोहित कुशवाह द्वारा अर्थशास्त्र तथा श्री अंकित चक्रवर्ती द्वारा योगा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक श्री योगेश चौकसे द्वारा मैथ्स रीजनिंग एवं फिजिकल ट्रेनिंग, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल द्वारा हिन्दी, आरक्षक सतीश डेहरिया द्वारा भूगोल एवं फिजिकल ट्रेनिंग, आरक्षक उपेन्द्र गौतम द्वारा फिजिकल ट्रेनिंग, आरक्षक रमन पटेल द्वारा मैथ्स रीजनिंग, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी द्वारा संविधान, आरक्षक राहुल ठाकुर द्वारा विज्ञान एवं फिजिकल ट्रेनिंग, नीतेश श्रीवास द्वारा फिजिकल ट्रेनिंग, महिला आरक्षक दीक्षा सिंह द्वारा सामान्य ज्ञान तथा रेल्वे पुलिस आरक्षक सुशांत पटेल द्वारा फिजिकल ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
“आग में तपकर ही सोना कुंदन बनता है” एसपी जबलपुर
जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जो सफल हुए हैं, उन सभी को बधाई। जो सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों, लगन से मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जैसे आग में तपकर सोना कुंदन बनता है, वैसे ही आप भी यहाँ तक कड़ी मेहनत करके पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि हम और प्रयास कर रहे हैं कि पुलिस परिवार तथा गरीब तबके के ऐसे बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक अच्छा प्लेटफार्म मिले।