पुलिस अधीक्षक ने गणेशोत्सव और CM हेल्पलाइन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस अधीक्षक ने गणेशोत्सव और CM हेल्पलाइन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

*एसपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक एवं ओनलाइन थाना प्रभारियों से गणेशोत्सव की जानकारी मांगी*

पुलिस अधीक्षक ने गणेशोत्सव और CM हेल्पलाइन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

सुरक्षा-कानून व्यवस्था और CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर दिए निर्देश

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। गणेशोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 14/09/2026 को दोपहर 2 बजे जिले के अधिकारियों की बैठक ली गई। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से गणेशोत्सव पर्व को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात की गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सी.एम. हेल्पलाइन से संबंधित लंबित शिकायतों की स्वयं समीक्षा करें। शिकायतकर्ता से विनम्रतापूर्वक चर्चा कर उनकी शिकायत पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतुष्टीपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

गणेशोत्सव पर विस्तृत समीक्षा

गणेशोत्सव पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं विसर्जन कार्यक्रमों, जुलूसों तथा सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए यातायात व्यवस्था एवं पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में समीक्षा की गई।

अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ये निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव समितियों, आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे गणेशोत्सव पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और सूचनातंत्र मजबूत करने पर जोर

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों में आवश्यक रूप से भ्रमण करते हुए निगाह रखें तथा अपने सूचनातंत्र को मजबूत करें, जिससे क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत मिल सके।

सूचनातंत्र को मजबूत करने हेतु थाना स्तर पर गणेश उत्सव समितियों एवं शांति समिति की बैठकें ली गई हैं। बैठक के दौरान जो भी सुझाव आए हैं, उन पर अमल करें तथा जो समस्याएं आई हैं, उनका निराकरण करें।

विवाद वाले स्थानों पर विशेष निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के निर्देश

बैठक में कहा गया कि ऐसे समय में कुछ अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रिय रहते हैं, जो व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों पर सतत निगाह रखी जाए। विगत वर्षों में पर्व के दौरान जहां-जहां विवाद हुए हैं, उन स्थानों में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी आवश्यक रूप से भ्रमण करते हुए निगाह रखें तथा अपने सूचनातंत्र को मजबूत करें, जिससे क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत मिल सके।

दो पक्षों में जहां-जहां भी विवाद हुआ है, उनके विरुद्ध आवश्यक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए सभी का फाइनल बाउंड ओवर करवाया जाए, ताकि बंधपत्र का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।