गणेश उत्सव को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट, जबलपुर में कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम - Bhaskar Crime

Breaking

गणेश उत्सव को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट, जबलपुर में कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

*गणेश उत्सव को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट, जबलपुर में कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम*

*स्पेशल पुलिस पहुंच की व्यवस्था,24 घंटे अलर्ट मोड,विवाद पर नियंत्रण*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर।  गणेश उत्सव को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। धार्मिक त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। "स्पेशल पुलिस पहुंच की व्यवस्था" शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्पेशल पुलिस पहुंच (Special Police Force) की तैनाती की गई है। यह विशेष बल शहर की सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए बुलाया गया है।

24 घंटे अलर्ट मोड

तैनात की गई विशेष पुलिस टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विवाद पर नियंत्रण

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के विवाद को पूरी तरह कंट्रोल में रखा जाएगा। शहर की व्यवस्था और शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

· गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

· विशेष पुलिस बल की तैनाती

· 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी पुलिस टीम

· किसी भी  प्रकार का विवाद पर विशेष कंट्रोल में रखने के निर्देश बुलाया गया है 

· शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।