*आईपीएस पुलिस अधिकारी की जुआ फंड पर छापा से मचीं हड़कंप*
गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख से अधिक जब्त
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर जहां पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में लीन है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही एक मामले में जबलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गणेश पंडाल के ठीक सामने चल रहे जुए के फड़ पर धावा बोलकर 7 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1 लाख 20 हजार 200 रुपये की नगदी तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के सामने कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
योजनाबद्ध तरीके से की गई रेड
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) को सूचना की तस्दीक करते हुए सूचना सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक कराई गई। सूचना सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज द्वारा हमराह स्टाफ के साथ रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के सामने दबिश दी गई।
जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए
दबिश के दौरान वहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए दिखे, जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया। पूछताछ पर सभी ने अपने-अपने नाम और पते बताए:
क्रम नाम उम्र पता
1 संजय राजपूत 35 वर्ष रानीताल गेट नं. 1, प्यारेलाल बाबा के पास, लार्डगंज
2 राहुल चौबे 38 वर्ष जगदीश अखाड़े के पीछे, रानीताल
3 सत्यम श्रीवास 30 वर्ष यादव कॉलोनी के पास
4 देवेन्द्र कुमार सोंधिया 33 वर्ष रानीताल गेट नं. 1, नवीन टेंट हाउस
5 आशीष पटेल 44 वर्ष रानीताल गेट नं. 1 के पास
6 शिवा यादव 36 वर्ष एकता चौक गढ़ा
7 गोविंदा सोनी 25 वर्ष सूजी मोहल्ला, गोहलपुर
जब्त सामग्री
जुआड़ियों के पास से एक फड़ से नगद 1,20,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:
· एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.)
· नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.)
· थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य
· थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज
· थाना लार्डगंज के राजेन्द्र सिलावट, आरक्षक राहुल
· थाना विजय नगर के प्रधान आरक्षक सुरेश दुबे, रामेश्वर
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। गणेश उत्सव के दौरान भी किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
जबलपुर पुलिस की सजगता और सक्रियता से एक बार फिर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
