हनुमानताल मूर्तिकार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद किया गया - Bhaskar Crime

Breaking

हनुमानताल मूर्तिकार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद किया गया

*गोली हत्याकांड का एक और फरार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार भेजा जेल*

हनुमानताल मूर्तिकार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद किया गया 

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में मूर्तिकार मनोज सोनकर उर्फ बाबा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक और आरोपी निक्की चौधरी को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश भेजा जेल 

विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में

इस चर्चित 302 गोलीकांड की विवेचना कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह ठाकुर (आईपीएस) द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल के अनुसार, पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी निक्की चौधरी वारदात के समय मुख्य आरोपी शुभम मराठा के साथ मौके पर मौजूद था। जांच के दौरान हत्याकांड में उसकी संलिप्तता और भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

पुलिस मुख्य आरोपी शुभम मराठा की बहन स्वाती राव उर्फ शीनू और बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर की रात मनोज सोनकर अपने स्थान पर मूर्ति बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान शुभम मराठा और भरत यादव वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश स्वाती के घर पर तैयार की गई थी।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वर्ष 2021 में मनोज सोनकर के बेटों अनिकेत और छोटू ने शुभम और स्वाती के भाई बिद्ध मराठा की चाकू मारकर हत्या की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते मनोज सोनकर को निशाना बनाने की साजिश रचे जाने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस इस मामले में उप निरीक्षक राजेश पांडे राजेश मिश्रा वीरेंद्र पटेल के द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।