गणेश पंडालों में बिजली विभाग की रातभर चली सुरक्षा मुहिम, विभाग पूरी तरह रहा अलर्ट - Bhaskar Crime

Breaking

गणेश पंडालों में बिजली विभाग की रातभर चली सुरक्षा मुहिम, विभाग पूरी तरह रहा अलर्ट

*गणेश पंडालों में बिजली विभाग की रातभर चली सुरक्षा मुहिम, विभाग पूरी तरह रहा अलर्ट*

टीम ने मौके पर ही संभावित खतरों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त किया

अपील की है कि वे मानकों के अनुसार ही बिजली कनेक्शन लें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में लगे बिजली कनेक्शनों और करंट की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग की पूरी टीम रातभर अलर्ट मोड पर रही। विभाग ने गणेश पंडालों में लगे मीटर, कनेक्शन, लाइट और वायरिंग की विस्तृत जांच की, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से पहले ही सतर्कता बरती जा सके।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम ने हनुमानताल थाना के बगल में स्थित गणेश पंडाल सहित कई अन्य पंडालों में पहुंचकर मीटर कनेक्शन, पंडालों में करंट प्रवाह और लाइट व्यवस्था की गहन जांच की। टीम ने मौके पर ही संभावित खतरों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त किया। विभाग का मकसद था कि उत्सव के दौरान किसी भी श्रद्धालु या आयोजक को बिजली संबंधी किसी भी तरह की परेशानी न हो और किसी अप्रिय घटना से पहले ही करंट को रोका जा सके।

इसी क्रम में पुलिस टीम भी कई गणेश पंडालों में जाकर निरीक्षण कर रही है। पुलिस की टीम लगातार पंडालों का जायजा ले रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त सतर्कता से गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के पूरे दौरान टीमें लगातार फील्ड में तैनात रहेंगी और किसी भी पंडाल में बिजली संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आयोजकों से भी अपील की है कि वे मानकों के अनुसार ही बिजली कनेक्शन लें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।