*वीआईपी एरिया में मोबाइल लूटेरों का आतंक छात्रों को बना रहे निशाना*
*जबलपुर में लूट का आतंक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिविल लाइन विप अधिकारियों का क्षेत्र कहाजता है यहां पर हाई कोर्ट मजिस्ट्रेट, कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी का निवास है जो पुलिस के लिए ऐसी घटना पर सवाल उठ रहा है ताजा मामला छात्रों और बाहर से आने वाले युवाओं को निशाना बनाए जाने का है, जहाँ बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
छात्र को बनाया निशाना, UPI से निकाली रकम
पहली घटना में सिविल लाइन क्षेत्र निवासी कपिल शर्मा (18) का मोबाइल लूटा गया। कपिल महाकौशल कॉलेज में पढ़ाई करता है। 5 सितंबर की सुबह वह पैदल कॉलेज जा रहा था, तभी इलाहाबाद चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में रखी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर बदमाशों ने UPI के जरिए 12,202 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन बदमाशों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।
बाहरी युवक से की लूट
दूसरी घटना में सतना निवासी विनीत गर्ग (21) का मोबाइल लूटा गया। विनीत एक निजी कंपनी में काम करता है और 26 सितंबर को किसी मीटिंग में शामिल होने जबलपुर आया था। रेलवे स्टेशन से एमपीयर टॉकीज की ओर जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया।
पुलिस पर सवाल
लगातार हो रही इन वारदातों से साफ है कि सिविल लाइन जैसे व्यस्त इलाके में भी आम जनता और छात्र-छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। बदमाश दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस द्वारा लगातार दावा किए जाने के बावजूद लूट की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
