8 बड़ी क्राइम खबर 24 घंटों में कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं प्रमुखता से पढ़ें 
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज: 24-25 अक्टूबर 2026 जबलपुर में पिछले 24 घंटों में कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं। साइबर ठगी से लेकर चाकूबाजी, सोने की चेन लूट और आत्महत्या
पुलिस थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1. यूपीआई ठगी: मोबाइल हैक कर 50 हजार रुपये पार
थान माढ़ोताल में आशीष भट्ट (32) निवासी ग्रीनसिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्टूबर को दोपहर 12:57 बजे वह अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से मणिपुर गोल्ड लोन ऐप में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हुए और अचानक मोबाइल हैक हो गया। 5-10 मिनट बाद उसने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो खाते से 50 हजार रुपये कट चुके थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गलत पहचान दिखाकर उसके साथ छल करते हुए उसके खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
2. ऑनलाइन ठगी: 70 हजार रुपये की चपत, बैंक खाता होल्ड
थाना माढ़ोताल में राहुल सिंह धुवे (26) निवासी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। 20 अक्टूबर को दोपहर 14:54 बजे 50 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन पंकज चौधरी पिता विनोद चौधरी के नाम से हुआ। 20 अक्टूबर को 15:48 बजे उसके मोबाइल के फोन के फोन पर 34 हजार रुपये पंकज चौधरी के नाम से आए। पूरे ट्रांजैक्शन में उसके 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी, जिसमें से पंकज चौधरी पिता विनोद चौधरी के नाम से 34 हजार रुपये वापस उसके फोन पर आ गए थे। बैंक से उसके अकाउंट पर होल्ड लग जाने के कारण माइनस में दर्शा रहा है, जिससे वह पैसे नहीं निकाल पा रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ऑनलाइन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
3. सोने के सिक्के के नाम पर 2 लाख 10 हजार की ठगी
थाना पनागर में विश्वजीत भक्त (36) निवासी लाल पुल के पास दर्जीपाड़ा, जिला बीरभूमि पश्चिम बंगाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेल्स मैन का काम करता है। अगस्त 2026 में वह और उसके मामा का बेटा रितेश कुमार भक्त बाबा धाम देवघर झारखंड कोर्ट यात्रा में गए थे। वहां पर एक महिला रुद्राक्ष बेचते हुए मिली थी, जिसने रुद्राक्ष खरीदने के लिए कहा। उसने धार्मिक काम सोचकर 200 रुपये में एक नग रुद्राक्ष ले लिया, जिसके बाद महिला से पहचान हो गई थी। महिला ने उससे मोबाइल नंबर लेकर अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। वह झारखंड से वापस आ गया था। लगभग एक माह बाद सितंबर में उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि रुद्राक्ष बेचने वाली का पति बंटी बताते हुए पुराने जमाने का सोने का सिक्का कम दाम में बेचने का लालच दिया। उसने कहा कि सोने के सिक्के का फोटो व्हाट्सएप पर भेजो, कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर सोने का छोटा सिक्का का फोटो भेजा। उसने कहा कि कुछ दिन बाद सिक्का लेने आएगा। फिर उसकी मोबाइल पर बंटी से बात होती रहती थी। लगभग एक माह बाद बंटी ने जबलपुर के पास बुढ़ागर उसे बुलाया तो वह और उसके मामा का लड़का रितेश दोनों बुढ़ागर गए। वहां बंटी के साथ एक महिला, 1 लड़का और 1 वृद्ध व्यक्ति मिला। बंटी नाम के व्यक्ति की उम्र लगभग 40-45 वर्ष होगी, जिसने उसे एक सोने का सिक्का दिखाकर पैसे मांगे तो उसने कहा सुनार को चेक कराएंगे इसके बाद पैसे देंगे। बंटी नाम के व्यक्ति ने उसे बिना पैसे के सिक्का दे दिया। उसने उक्त सोने के सिक्के की पहचान सुनार से कराई तो सुनार ने कहा सोना सही है तथा सिक्के का वजन 1.18 ग्राम बताया। कुछ दिन बाद बंटी ने उसी नंबर से जो कि ट्रू कॉलर में कृष्णा बंटी पारधी लिखा आता था पूछा कि सिक्का दिखाकर लिए। उसने हां कहा तो बंटी बोला कि 2 लाख 10 हजार रुपये लेकर आओ तुम्हें 50-60 सिक्के और दूंगा। वह अपने मामा के बेटे रितेश के साथ आधा-आधा पैसा दोनों 2 लाख 10 हजार रुपये लेकर 24 अक्टूबर को सुबह लगभग 7 बजे जबलपुर आए। शाम लगभग 4 बजे बंटी ने पनागर बुलाया, फिर कुशनेर अंडर ब्रिज वायापास में बुलाया। ऑटो से पहुंचे तो बंटी 2 लोगों के साथ मिला। बंटी बोला पैसा दो सामान ले जाओ। उसने कहा बिना चेक किए सामान नहीं लेंगे। बंटी ने अपने सिक्के दिखाए तो उसे सिक्का नकली होने की शंका हुई। रितेश ने बैग खोलकर बंटी को पैसे दिखाए तो बंटी ने बैग में रखे 2 लाख 10 हजार रुपये, 1 रेडमी कंपनी का मोबाइल, पहनने के कपड़े सहित बैग उनसे ले लिया और पहले से तय बात के मुताबिक उन्हें सोने का सिक्का भी नहीं दिया और बंटी अपने 2 साथियों के साथ वहां से भाग गया। इस प्रकार उसके और उसके भाई के साथ सोने के सिक्के लेन-देन के लिए 2 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करते हुए बंटी नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ भाग गया। मामले में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
4. मोटरसाइकिल सवार झपटमारों की तलाश: सोने का मंगलसूत्र लूटा
थाना बरेला में 24 अक्टूबर की रात श्रीमती संगीता बाई झारिया (42) निवासी ग्राम उदयपुर, थाना बीजाडांडी, जिला मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 अक्टूबर को शाम लगभग 5:30 बजे जबलपुर से अपने बेटे हर्षित झारिया के साथ मोटरसाइकिल से वापस जा रही थी। जैसे ही नागा घाटी मंगलायतन कॉलेज के आगे पहुंचे तभी बरेला तरफ से लाल-काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल में 3 व्यक्ति आए जो उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक किए और सबसे पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र झपटकर मंडला की तरफ भागने लगे। जिनका पीछा किया तो वे आगे मोड़ से वापस बरेला तरफ आ गए, फिर किसी तरफ चले गए। तीनों अज्ञात व्यक्तियों की उम्र 25-30 वर्ष होगी। मामले में धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
5. शराब के लिए रुपये मांगे, न देने पर चाकू से हमला
थाना माढ़ोताल में 24 अक्टूबर की रात मारपीट में घायल को उपचार हेतु स्वास्थ्य अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को साहिल कुमार बर्मन (28) निवासी शारदा मंदिर के पास आईटीआई ने बताया कि वह केके होटल यादव कॉलोनी में खाना बनाने का काम करता है। 24 अक्टूबर को काम करके मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रात लगभग 11:35 बजे जैसे ही मेडिकल जैन मेडिकल के सामने अपने साइड में पहुंचा, रोड पर 4 लड़के खड़े थे, जिनमें 1 लड़के के बाल बड़े तथा सांवले रंग का था, जिसने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे। उसने रुपये देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर पसली के नीचे चोट पहुंचा दी। वह मोटरसाइकिल चालू रखे था इसलिए जल्दी से मोटरसाइकिल से भागकर अपने मैनेजर आदर्श तिवारी को घटना के बारे में मोबाइल से बताया जो उसे उपचार हेतु स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराए हैं। मामले में धारा 126(2), 296, 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
6. शराब के लिए रुपये न देने पर चारों ने की मारपीट, धमकी दी
थाना अधारताल में 24 अक्टूबर को मानसी रजक (19) निवासी पुरानी बस्ती बड़ा तालाब के पास महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे परिवार के साथ घर पर थी तभी यश अहिरवार, मंगल कोल, अभिषेक कोल, प्रिंस रजक आकर गाली-गलौज करते हुए उसके पिता कंचन रजक से शराब पीने के लिए 1 हजार रुपये की मांग करने लगे। पापा ने रुपये देने से मना किए तो चारों वहां से चले गए। उसके पापा ने प्रिंस के माता-पिता को घर बुलाकर कहा कि अपने बेटे प्रिंस को समझाओ। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ घर आकर गाली-गलौज कर शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। प्रिंस के माता-पिता बोले कि हम समझाएंगे। इसी बात पर रात लगभग 11:30 बजे यश अहिरवार, मंगल कोल, अभिषेक कोल, प्रिंस रजक चारों उसके घर के सामने आकर उसके पापा को गाली-गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो प्रिंस रजक उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। उसका भाई हिमांशु रजक बीच बचाव करने लगा तो प्रिंस रजक, अभिषेक उर्फ बाबा कोल ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर भाई को बाएं तरफ जांघ, कमर में चोटें पहुंचा दी। बीच बचाव में उसे भी दाहिने अंगूठे में चोट आई। उसके पापा और चाचा प्रदीप रजक आए तो चारों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में धारा 115(2), 296, 119(1), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
7. राम साकार उदय में मारपीट, युवक घायल
थाना कोतवाली में 24 अक्टूबर की राम साकार उदय में मारपीट में घायल अनिकेत पाटिल को उपचार हेतु मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को अनिकेत पाटिल (18) निवासी साठिया कुआं हनुमानताल ने बताया कि अपने पिता शाहजी पाटिल के साथ अपनी सराफा में एसके ज्वेलर्स के नाम से दुकान पर बैठता है। 24 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे वह और उसके साथी अमन बर्मन और साहिल खान तीनों विजयनगर में बैठे थे तभी उसके पास साकार उदय में रहने वाला उसका साथी हरसू जगदाले ने फोन करके बताया कि मेरी मां के साथ पड़ोस में रहने वाले गाली-गलौज कर रहे हैं। वह अपने साथी अमन और साहिल खान के साथ टू व्हीलर स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड यू 8223 से हरसू जगदाले के घर पहुंचा। घर के सामने से विक्की ठाकुर, महिपाल सिंह राजपूत और उनके 2 अन्य साथी चारों उससे बोले कि तू यहां लड़ने आया है, कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो चारों मारपीट करने लगे। विक्की ठाकुर और महिपाल सिंह राजपूत ने रॉड से हमलाकर उसे पैर में चोटें पहुंचा दी। हरसू जगदाले, अमन बर्मन, साहिल खान बीच बचाव करने लगे। विक्की ठाकुर और महिपाल सिंह ने हरसू जगदाले और अमन बर्मन के साथ भी मारपीट कर सिर-हाथ में चोट पहुंचा दी। उसके तीनों दोस्त डरकर वहां से भाग गए। फिर चारों उसकी गाड़ी में रॉड और पत्थर से तोड़फोड़ कर नुकसान करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दिए। मामले में धारा 115(2), 118(1), 296(बी), 324(4), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
8. अकाल मृत्यु: गर्दन काटकर की आत्महत्या
थाना भेड़ाघाट में आज 25 अक्टूबर को राज चौधरी (18) निवासी ग्राम चौकीताल ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता है। उसकी बुआ कुसुम बाई चौधरी भी ग्राम चौकीताल में रहती हैं, जिनका बड़ा बेटा सुरेंद्र चौधरी मजदूरी करता था, लो लगभग 15 दिन से काम पर नहीं जा रहा था तथा किसी से कोई बातचीत नहीं करता था। 24 अक्टूबर को वह काम करने पटन वायपास गया था। उसे मां विद्या बाई ने फोन करके बताया कि शाम लगभग 5 बजे सुरेंद्र चौधरी ने अपने घर के कमरे में स्वयं के द्वारा हंसिया से पीछे तरफ से अपनी गर्दन काट ली, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लेकर गए हैं। तो वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा। सुरेंद्र चौधरी (35) का इलाज चल रहा था, दौरान उपचार के रात लगभग 11 बजे सुरेंद्र चौधरी की मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
संक्षेप में: जबलपुर में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें यूपीआई हैकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपये की ठगी हुई है। वहीं सोने के सिक्के के लालच में 2 लाख 10 हजार रुपये गंवाने का मामला भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा सोने की चेन लूट, चाकूबाजी, मारपीट और आत्महत्या के मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।