विश्व पोलियो दिवस पर 350 प्रतिभागियों ने दिया पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया - Bhaskar Crime

Breaking

विश्व पोलियो दिवस पर 350 प्रतिभागियों ने दिया पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ  की भव्य "एंड पोलियो नाऊ" रैली निकाली गई 

350 प्रतिभागियों ने दिया पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया 

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, आज विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के तत्वाधान में "एंड पोलियो नाऊ" (पोलियो अब समाप्त करो) की भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर स्टार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे सत्य अशोका होटल, राइट टाउन स्टेडियम से हुआ और यह मालवीय चौक पर समाप्त हुई।

रैली में उत्साहपूर्ण भागीदारी

रैली में लगभग 150 स्कूली बच्चों और 200 रोटेरियन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल मिलाकर लगभग 350 प्रतिभागियों ने पोलियो उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। बच्चों और रोटेरियन के हाथों में पोलियो मुक्त भारत के नारे और तख्तियां लिए देखना एक प्रेरणादायक दृश्य था।

गणमान्य उपस्थिति

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सरिता सिंह राजपूत, सचिव रोटेरियन दीपा दोहरे, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सरिता अरुणेश सिंह, उपाध्यक्ष रुपाली गुप्ता, डॉ. गीता दुबे, डॉ. गरिमा वर्मा सहित सभी पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पोलियो उन्मूलन का संदेश

इस रैली का उद्देश्य समाज में पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना और भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प को मजबूत करना था। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समुदाय में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।