एसपी के आदेश पर जुए के अड्डों पर छापामार कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹15,110 बरामद
मुखबारी की सूचना पर जुआ फंड में छापा पुलिस ने जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। इन आदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ.आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना मदनमहल की टीम द्वारा 7 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से ₹15,110 बरामद किए गए।
थाना प्रभारी मदनमहल उमेश यादव ने बताया कि दिनांक 20-10-26 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गौरेया प्लाट पचबूतरा के पीछे कुछ जुआड़ी ताश के पत्तों पर रुपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां कुछ जुआड़ी ताश के पत्तों पर रुपये की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम रोहिणी उर्फ रोहित जायसवाल (30 वर्ष, निवासी नवबादा नगर गोघलपुर), मनोज राजपूत (40 वर्ष, निवासी मदनमहल), सचिन लोधी (35 वर्ष, निवासी गौरेया प्लाट पचबूतरा के पास), अमित उर्फ शानू (30 वर्ष, निवासी गौरेया प्लाट मदनमहल), आनंद उर्फ अनंत विश्वकर्मा (39 वर्ष, निवासी कैलाश आटा चक्की के पास सुदामा नगर), शैलेश सिंह (51 वर्ष, निवासी गौरेया प्लाट मदनमहल) एवं सोनू ठाकुर (38 वर्ष, निवासी गौरेया प्लाट मदनमहल) बताए। जुआरियों के पास से ताश के 52 पत्ते एवं ₹15,110 जब्त करते हुए जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका: जुआरियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक अमर लाल धुवे, आरक्षक सुधीर, रुपेंद्र एवं उदयनारायण की सराहनीय भूमिका रही।
