*चार थानो के टीम द्वारा जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी को घेराबंदी कर दबोचा*
एसपी के सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआड़ियों, 67 हजार से अधिक नगद, कार और बाइक जप्त
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झण्डा चौक के पास स्थित दुर्गा पण्डाल के पास कुछ जुआड़ी हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं और अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) को सूचना की तस्दीक करने का आदेश दिया। तस्दीक में सूचना सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
चार थानों की संयुक्त टीम ने दी दबिश
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम सिंह ठाकुर द्वारा थाना ओमती, सिविल लाईन, हनुमानताल तथा घमापुर के बल को हमराह लेकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। मौके पर जुआड़ी ताश पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम,पूछताछ में सभी ने अपने नाम बताए
1. सौरभ केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरउ मोहल्ला
2. निखिल सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी साउथ मिलौनीगंज गोहलपुर
3. मोन्टल पासी, उम्र 37 वर्ष, निवासी बम्बा देवी मंदिर के पास घमापुर
4. लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी झण्डा चौक प्रेमसागर हनुमानताल
5. सुरजीत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सिविल लाईन
6. अशोक प्रजापति, उम्र 42 वर्ष, निवासी रज्जन डेरी घमापुर
7. सिद्धार्थ सोंधा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ओम कला मंदिर के पीछे घमापुर
8. जय चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर
9. ताज बेग, उम्र 28 वर्ष, निवासी पठानी मोहल्ला पनागर
जुआड़ियों के पास एवं फड़ से नगद 67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, ताश के पत्ते तथा फड़ के पास जुआड़ियों के वाहन कार एमपी 20 एक्सी बी 1067 तथा 2 दुपहिया वाहन एमपी 20 जेडएन 8052 एवं एमपी 20 एक्स एच 3761 जप्त किए गए। जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका
जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ने में थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर त्रिपाठी, रविंद सोनी, राममिलन आरक्षक त्रिलोक, हरिओम, वीरेन्द्र, नीरज; थाना हनुमानताल के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजा भैया चौबे, आरक्षक आशीष तिवारी, आरक्षक साजिद खान; थाना ओमती के उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक रामसिंह परते, आरक्षक मिथलेश शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी, कुलदीप बघेल की सराहनीय भूमिका रही।