फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा शमीम कबाड़ी की गिरफ्तारी, फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा
25 हज़ार का फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, फर्जी पासपोर्ट से दुबई यात्रा कई मामले का आरोपी है
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी शमीम कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आधारताल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि शमीम कबाड़ी फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भी जा चुका है और अब तक वह फरारी के दौरान दुबई में ही रह रहा था। लेकिन उसकी एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मामले का पूरा विवरण
फर्जी पासपोर्ट से दुबई यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को खजरी-खिरिया बाईपास रोड स्थित राजा मेटल इंडस्ट्री के कबाड़खाने में हुए भीषण विस्फोट के बाद से शमीम कबाड़ी फरार चल रहा था। उसे जाली पासपोर्ट मामले में हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी कल देर रात की गई है।
जिसमें आधारताल पुलिस ने बीती रात नागपुर के पते से जुड़े कथित कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस अधिकारी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोकेशन का पता
आधारताल पुलिस को फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी लोकेशन की सूचना मिली थी। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त जगह पर दबिश दी। जहां वह आराम फरमाता हुआ मिला। शमीम को पकड़कर थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक
सूत्रों की मानें तो फर्जी पासपोर्ट मामले में दस्तावेजों के स्त्रोत और अन्य पहलुओं की जानकारी एकत्रित की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र किसने तैयार किए तथा पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।
फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़े खुलासे की संभावना
शमीम कबाड़ी की गिरफ्तारी से न सिर्फ उसके सहयोगियों का पता चल सकेगा बल्कि फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा भी हो सकता है। नागपुर के पते का इस्तेमाल कर यात्रा दस्तावेज बनवाने के आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए किसने उसका पोर्टपोर्ट तैयार किया।
25 हज़ार का रखा गया था इनाम
शमीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसके लिए मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया। लेकिन पिछले ढाई सालों से वह पुलिस गिरफ्त से दूर था। लेकिन फर्जी पासपोर्ट के पते ने उसकी गिरफ्तारी का रास्ता खोल दिया।
गोदाम में विस्फोट के बाद सुर्खियों में आया
शमीम कबाड़ी 25 अप्रैल 2025 में आधारताल स्थित गोदाम में ब्लास्ट हुआ था जिसमें दो लोगों की मौतें हुईं थी। उसके गोदाम में सुरक्षा संस्थानों से लाए गए बम भी पकड़े गए थे और बम का विस्फोट भी हुआ था। इस हादसे के बाद शमीम कबाड़ी सुर्खियों में आया। लेकिन घटना के बाद वह फरार हो गया।
फर्जी दस्तावेज से नागपुर में बनवाया था पासपोर्ट
आधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि पूर्व में जबलपुर से बना शमीम कबाड़ी का पासपोर्ट निरस्त किया जा चुका है। जिसके बाद इसने नागपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाया था।
· फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार आरोपी शमीम कबाड़ी गिरफ्तार
· आधारताल पुलिस ने घर से दबोचा, दुबई जा चुका है आरोपी
· 25 हजार का इनाम था घोषित, ढाई साल से था फरार
· नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से बनवाया था पासपोर्ट
· गोदाम विस्फोट मामले में दो लोगों की हुई थी मौत
· फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़े खुलासे की संभावना