*नशीली इंजेक्शन फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 10 नशीले इंजेक्शन जप्त, आरोपी गिरफ्तार*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों, शराब की तस्करी और नशीली इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष झकाड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम ने नशीली इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को दबोचते हुए 10 नशीले इंजेक्शन जप्त किए हैं।
कैसे हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि दिनांक 1 नवंबर 2026 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमनगर बब्बा की बगिया के पास संतोष उर्फ बटन वंशकार नाम का व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन रखने वालों को बिक्री कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताए हुए व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
आरोपी की पहचान
पूछताछ में संदेही ने अपना नाम संतोष उर्फ बटन वंशकार, उम्र 50 वर्ष, निवासी प्रेमनगर न्यू बंगाली कालोनी बेलबाग बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पहने हुए ग्रे रंग के लोअर के दाहिने जेब में सफेद कपड़े के थैले में फैनरामाइन मेलेट इंजेक्शन एवं 1 पैकेट में 5 नग ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन रखे मिले। पूछताछ में आरोपी ने नशा करने वालों को उक्त इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की।
जप्ती एवं कानूनी कार्रवाई
आरोपी के कब्जे से कुल 10 नशीले इंजेक्शन जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 5/13 एम.पी. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका
आरोपी को नशीले इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक महेंद्र बेन, प्रधान आरक्षक शंकर लाल गुप्ता एवं आरक्षक महेंद्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।