निगमायुक्त का बड़ा एक्शन: सुबह 6 बजे से अधिकारियों को मैदान में उतरने - Bhaskar Crime

Breaking

निगमायुक्त का बड़ा एक्शन: सुबह 6 बजे से अधिकारियों को मैदान में उतरने

*निगमायुक्त का बड़ा एक्शन: सुबह 6 बजे से अधिकारियों को मैदान में उतरने, स्वच्छता न होने पर वेतन वृद्धि रोकी*

*तीन घंटे तक औचक निरीक्षण में कई वार्डों की हालत देखी, लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का एलान*

*"स्वच्छता को आदत में लाएं, कोताही बर्दाश्त नहीं" - निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार*

जबलपुर संवाददाता/ नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था चुस्त करने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज सुबह 7 बजे से तीन घंटे तक विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया और बड़ा फैसला लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे मैदान में उतरने का आदेश जारी किया निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप, बस स्टैंड, तीन पत्ती से घंटाघर, रसल चौक, नागरथ चौक, इनकम टैक्स आदि क्षेत्रों की हालत देखी गई। सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड सुपरवाइजर समेत कई अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया गया।

निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि "स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, इसे आदत में लाएं। कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने सफाई, उद्यान, लोककर्म व अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे रोजाना सुबह 6 बजे अपने-अपने वार्ड का भ्रमण कर कार्य प्रभावी ढंग से कराएं।

इस दौरान निगमायुक्त ने करमचंद चौक के पास महिला सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।