*6 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है*
मध्य प्रदेश के संस्कारधानी में बढ़ता साइबर ठगी के बड़े मामले रोज हो रहे हैं
1️⃣ विजयनगर थाना ऑनलाइन ठगी से 33,996 रुपए का नुकसान
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज विजयनगर थाना क्षेत्र में हरिगृही मरावी (24 वर्ष) निवासी ग्राम पंचरी, टोला छिरापानी, मेंहदवानी जिला डिंडोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झूठी पहचान बनाकर ऑनलाइन ठगी करते हुए उनके खाते से 33,996 रुपए हड़प लिए। आरोपी ने जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर उन्हें भ्रमित किया। 24 अक्टूबर 2026 को उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से राशि ट्रांसफर कर ली गई। मामले में धारा 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
2️⃣ गोरखपुर थाना — फर्जी इंस्टाग्राम पेज से कपड़ों के व्यापारी को 53,462 रुपए का चूना
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज गोरखपुर थाना क्षेत्र में मिकाइल मरावी (25 वर्ष) निवासी नैनपुर मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वे गोरखपुर में हीरा स्वीट्स के सामने कपड़ों की दुकान चलाते हैं और ऑनलाइन व्यापार करते हैं। इंस्टाग्राम पर "ट्रेड आउट फिट" नाम से पेज था जिस पर कपड़ों की डिटेल थी। इसी पेज को देखकर उन्होंने 29 अक्टूबर 2026 को कुछ कपड़ों का ऑर्डर किया। 29 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच उनके भारतीय स्टेट बैंक खाता नैनपुर और उनकी बहन आराधना मरावी के खाते से कुल 4 ट्रांजैक्शन में 53,462 रुपए ट्रांसफर किए गए, लेकिन ऑर्डर की सामग्री नहीं मिली। अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा बार-बार पैसों की मांग की जा रही है। इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पेज बनाकर कपड़ों के व्यापार के बहाने ठगी को अंजाम दिया। धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज है।
3️⃣ गोरखपुर थाना नकली ट्रेन टिकट और मजदूर भेजने के नाम पर 32,000 रुपए की ठगी
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज गोरखपुर थाना क्षेत्र में रघुवीर अहिरवार (34 वर्ष) निवासी सीथीनगर, गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वे मूलतः ग्राम देेतपान, गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के रहने वाले हैं जहां गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने की कटाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता होने पर उन्होंने जस्ट डायल ऐप के माध्यम से मजदूरों की जानकारी ली। उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया जिसने असम से बोलकर मजदूर उपलब्ध होने की बात कही। 15 मजदूरों की ट्रेन यात्रा का टिकट का पैसा मांगा और कहा कि टिकट कटवाकर व्हाट्सएप पर भेजने के लिए पैसे ट्रांसफर करें। 27 अक्टूबर 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर ट्रेन की टिकट भेजी गई, जिससे विश्वास होने पर दिए गए QR कोड पर 7,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। 28 अक्टूबर 2026 को फिर कॉल कर बताया कि टीम ट्रेन से आ रही थी, टीटीई ने गलत टिकट के साथ पकड़ लिया और चालान कर रहे हैं, चालान का पैसा न देने पर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने फिर भरोसा करते हुए दिए गए नंबर पर 3 बार में 25,500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर 49,000 रुपए की मांग की जाने लगी तो अहसास हुआ। रेलवे स्टेशन जाकर पता किया तो टिकट फर्जी निकली। इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने मजदूर भेजने के नाम पर 32,000 रुपए ट्रांसफर करा लिए। धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज है।
4️⃣ सिविल लाइन थाना वीडियो वायरल करने के डर से 65,500 रुपए की ठगी
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रशांत कुमार साहू (50 वर्ष) निवासी बिहारी अपार्टमेंट-2, कॉलोनी सिविल लाइन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वे पश्चिम मध्य रेलवे में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। 12 नवंबर 2026 को लगभग 11 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि "आपत्तिजनक वीडियो क्यों देखते हो" और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उनसे यूपीआई के माध्यम से क्रमशः 25,500 रुपए और 40,000 रुपए साइबर फ्रॉड कर ठगी की गई। धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज है।
5️⃣ गोरखपुर थाना 90 लाख रुपए का फर्जी लोन, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज गोरखपुर थाना क्षेत्र में दीनदार हुसैन (63 वर्ष) निवासी नया पुल, नालबंद मोहल्ला, अशफाक उल्ला खां वार्ड ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ इंडिया नर्मदा रोड शाखा से एक सूचना पत्र भेजा गया, तत्पश्चात 2 जनवरी 2026 को विधिक नोटिस भेजा गया जिसमें उन्हें गारंटर के रूप में दर्शाया गया। 90,00,000 रुपए का ऋण मेसर्स ए-बी-एस काम (पार्टनरशिप) के करेंट अकाउंट में स्वीकृत वितरित किया गया। उक्त फर्म में बबी खान पुत्र श्री वकील खान निवासी 2639/ए, न्यू आनंद नगर अधारताल और उसके पिता वकील खान पुत्र श्री हाजी मुहम्मद अबकर निवासी 138, बड़ा मदार छल्ला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, सलीम किसना स्टोर्स के पास, जबलपुर को पार्टनर बताया गया, जिनसे उनकी कोई जान-पहचान कभी नहीं रही।
उन्होंने कभी भी कोई गारंटी उक्त पार्टनरशिप फर्म के पक्ष में नहीं दी, न ही अपनी किसी संपत्ति के कोई दस्तावेज बैंक ऑफ इंडिया नर्मदा रोड शाखा में प्रस्तुत किए, न ही अपने पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या इनकम टैक्स रिटर्न प्रस्तुत किए। इसके बावजूद उन्हें उक्त बैंक में ए-बी-एस काम की फर्म के पक्ष में स्वीकृत 90,00,000 रुपए का ऋण गारंटर फर्जी रूप से बताया गया।
इससे पूर्व 23 दिसंबर 2025 को कुछ बैंक कर्मचारी पूर्व में ही 28 अगस्त 2024 को श्रीमती मोनिका ताम्रकार पत्नी श्री विवेक ताम्रकार निवासी फूटाताल को पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से बेचे गए प्लॉट (जिसमें क्रेता श्रीमती मोनिका ताम्रकार द्वारा गोदाम का निर्माण कर लिया गया है, जो गोदाम ग्राम खैरी तहसील पनागर व जिला जबलपुर करौंदा नाला के पास स्थित है) पर आए थे और क्रेता श्रीमती ताम्रकार व उनके पति श्री विवेक ताम्रकार से उन्होंने बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया रामपुर शाखा जबलपुर से आए हैं। उक्त बैंक कर्मचारियों ने गोदाम वाले प्लॉट पर 70,00,000 रुपए का ऋण स्वीकृत होने की बात कही। ऋण लेने से मना करने पर सबूत के तौर पर बैंक कर्मचारियों ने क्रेता श्रीमती मोनिका ताम्रकार को वैल्यूएशन रिपोर्ट दिनांक 08-08-2023 की छायाप्रति तथा ऋण लेने वाले की फोटो दी। उक्त वैल्यूएशन रिपोर्ट में आवेदक दीनदार हुसैन का नाम और पता उल्लेखित है, लेकिन फोटो किसी अन्य व्यक्ति की दी गई। उस फोटो में दर्शाए गए व्यक्ति से वे परिचित नहीं हैं।
इस स्थिति में उन्होंने अविलंब 25 दिसंबर 2025 को पंजीकृत एफआईआर प्रेषित की, साथ ही थाना गोरखपुर जबलपुर (जहां वे रहते हैं और जहां उनके साथ धोखाधड़ी हुई) में शिकायत 28 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत की। अन्य लिखित शिकायत थाना अधारताल जबलपुर में 28 दिसंबर 2025 को इसलिए प्रस्तुत की कि उक्त थाना अंतर्गत उनके पूर्व मालिकाना प्लॉट (गोदाम) पर 23 दिसंबर 2025 को बैंक कर्मचारियों द्वारा फर्जी 70,00,000 रुपए के ऋण की जानकारी दी गई। एक अन्य लिखित शिकायत थाना गोरखपुर जबलपुर में 28 दिसंबर 2025 को प्रेषित की, जहां बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित है।
वे बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर स्थित शाखा विजय नगर में 29 दिसंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से गए, जहां उन्होंने उक्त 70,00,000 रुपए के ऋण संबंधी जानकारी ली तो बताया गया कि उनके नाम पर कोई ऋण स्वीकृत नहीं है। इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को सूचना पत्र तथा 2 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ इंडिया नर्मदा रोड शाखा जबलपुर द्वारा प्रेषित विधिक नोटिस के माध्यम से सर्वप्रथम बार उन्हें उक्त फर्जी गारंटी लेने की जानकारी हुई।
शिकायत जांच के दौरान कथन गवाहान और बैंक से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर पाया गया कि:
1. बबी खान पुत्र वकील खान निवासी 2639 न्यू आनंद नगर अधारताल
2. (कथित वकील अहमद) — जमील अली पुत्र स्व. मो. अली निवासी मकान नंबर 338 बड़ा मदार छल्ला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जबलपुर
3. (कथित दीनदार हुसैन) — मो. हबीब पुत्र मो. अजीज निवासी अशोका गार्डन दशहरा मैदान के पीछे भोपाल, हाल निवासी चार खंभा बरात घर के पास गोरखपुर
इनके द्वारा आपराधिक साजिश कर जमील खान और हबीब के आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम और फोटो की कूटरचना कर वकील अहमद और दीनदार हुसैन का प्रतिरूपण करते हुए बैंक ऑफ इंडिया शाखा नर्मदा रोड 90 लाख ऋण स्वीकृत कराकर 75,00,000 रुपए प्राप्त कर बैंक को सदोष हानि पहुंचाई गई।
जांच पर मेसर्स ए-बी-एस काम (पार्टनर) — बबी खान, कथित वकील अहमद (जमील अली), कथित दीनदार हुसैन (मो. हबीब) के विरुद्ध धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61 BNS का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।
6️⃣ रांझी थाना — गूगल पे से 44,200 रुपए की ठगी
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज रांझी थाना क्षेत्र में मिथलेश कोल (27 वर्ष) निवासी इंद्रनगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वे प्राइवेट काम करते हैं। 31 अक्टूबर 2026 को वे अपने घर में सो रहे थे, शाम लगभग 5:30 बजे उठे और मोबाइल देखा तो उनके मोबाइल पर गूगल पे के माध्यम से पैसे कटने का मैसेज आया जिसमें उनके सेंट्रल बैंक खाते से 44,200 रुपए कट गए। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 44,200 रुपए हड़प लिए गए। धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज है।
