*लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प, पदयात्रा नहीं, राष्ट्रहित में जनशक्ति का विराट विशाल सैलाब देखने मिला*
शहीद स्मारक से उठा शंखनाद — "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ"
हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता में उपस्थित रहे
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर जबलपुर, मध्यप्रदेश लोकतंत्र के सम्मान और राष्ट्रहित की रक्षा के संकल्प के साथ शहीद स्मारक, जबलपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा ऐतिहासिक जनभागीदारी का साक्षी बनी। यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता फैलाने वाली ताकतों के विरुद्ध जनशक्ति का विराट उद्घोष साबित हुई।
गरिमामयी उपस्थिति, कुशल मार्गदर्शन
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैबिनेट मंत्री माननीय राकेश सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में उमड़ा विशाल जनसैलाब इतिहास में दर्ज होने वाली जनभागीदारी का प्रत्यक्ष प्रमाण बना।
लाडली बहनों का शंखनाद
इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही लाडली बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, जिन्होंने अराजकता के विरुद्ध जनशक्ति का शंखनाद करते हुए पूरे प्रदेश को एक नया संदेश दिया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अराजकता फैलाने वाली ताकतों के विरुद्ध एकजुटता का बुलंद संदेश दिया।
एकजुटता का बुलंद संदेश
उत्साह से भरे जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया कि जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट है और राष्ट्रहित से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह विराट जनसमूह लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था और राष्ट्रहित के प्रति अडिग संकल्प का जीवंत उदाहरण बना।
यह आयोजन केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र के सम्मान और राष्ट्रहित में जनशक्ति का विराट उद्घोष है। जबलपुर की धरती से उठी यह आवाज पूरे प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खात्मे का संकल्प लेकर गूंज रही है।

