पिस्टल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध हथियारों की तलाशी अभियान तेज - Bhaskar Crime

Breaking

पिस्टल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध हथियारों की तलाशी अभियान तेज

पिस्टल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध हथियारों की तलाशी अभियान तेज

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) सुश्री पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा  आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम ने एक आरोपी को 1 पिस्टल और 2 कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा ने बताया कि 21 नवंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरामठ संग्राम सागर हनुमान मंदिर के पास जेडीए कालोनी में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है, जिसके कमर में पिस्टल खोसी हुई है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ मुखबिर के बताए अनुसार युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित रैकवार पिता रमेश चंद रैकवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी वृंदावन की गली, राम मंदिर दीक्षितपुरा कोतवाली, वर्तमान पता मांडवा बस्ती टेंडर-2 गोरखपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर कमर में पीछे की तरफ एक देशी पिस्टल, जिसकी मैगजीन में 2 कारतूस लोड थे, खोसी मिली। आरोपी अंकित रैकवार के कब्जे से देशी पिस्टल और 2 कारतूस जब्त करते हुए उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई करते हुए मुक्ता पिस्टल और कारतूस कहाँ से आए और कैसे प्राप्त किए, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

पूर्व में भी है आपराधिक रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 4 अपराध पंजीबद्ध हैं।

इस गिरफ्तारी में इनकी रही अहम भूमिका

आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक दिनेश डहेरिया, आरक्षक शैलेंद्र पाटकर, राहुल सोनोडिया और लखन गोलकर की सराहनीय भूमिका रही।