प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका - Bhaskar Crime

Breaking

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

*प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका*

*कुछ मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा,संगठन की जरूरत से बनेंगे मंत्री*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में फिर फरबदल की संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के राजनीतिक  मंत्रियों को हटाने और सात नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, सरकार या पार्टी संगठन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

संभावित बदलाव को लेकर नागर सिंह चौहान और लखन सिंह पटेल के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। वहीं नए चेहरों में रीति पाठक, अर्चना चिटनीस, मालिनी गौड़, प्रदीप लारिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह और प्रभुराम चौधरी सहित कुछ अन्य नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव के पीछे मंत्रियों का प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, जातीय समीकरण और संगठन की प्राथमिकताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का राजनीतिक प्रभाव भी इन चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। सिंधिया समर्थक खेमे में संभावित बदलाव की अटकलों ने भी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। अब निगाहें मुख्यमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं। फिलहाल इन सभी नामों को राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।