सीएम के आने से पहले कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा - Bhaskar Crime

Breaking

सीएम के आने से पहले कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

*कलेक्टर-एसपी ने पुल लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा*

*सीएम डॉ मोहन यादव के 16 फरवरी को सेबड़ा दौरे की संभावना*

सेबड़ा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 16 फरवरी को सेबड़ा आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से सिंध नदी पर बने नवीन पुल का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने लोकार्पण कार्यक्रम स्थल की बारीकी से समीक्षा की। बता दें कि मुख्यमंत्री इसी नवीन पुल का लोकार्पण करेंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर अधिकारी गंभीरता से जुटे हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए हर स्तर पर तैयारी चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।