शिव बारात से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - Bhaskar Crime

Breaking

शिव बारात से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

*शिवरात्रि पर विशेष सुरक्षा इंतजाम: शिव बारात से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज रात्रि को गुरन्दी बजार शिव बारात से पहले पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को एक फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह केवल फ्लैग मार्च ओमती थाना  से शुरू होकर घंटाघर, भारतीपुर और गुरंदीबाजार होते हुए स्थानीय शिव मंदिर तक गया। इस दौरान सीएसपी और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

मंदिर में दर्शन कर लिया जायजा:फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले शिव-पार्वती मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए उन सभी रास्तों का बारीकी से मुआयना किया, जहां से होकर शिव बारात गुजरनी है।

संवेदनशील इलाकों पर रही खास नजर:पुलिस अधीक्षक का यह दौरा मुख्य रूप से संवेदनशील इलाकों पर केंद्रित रहा। अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले संभावित संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं निर्विघ्न रूप से उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाना था।

श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव: पुलिस की इस सक्रियता और फ्लैग मार्च से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का स्पष्ट संदेश गया। इससे न केवल क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराई गई, बल्कि श्रद्धालुओं में भी सुरक्षा की भावना का संचार हुआ है। प्रशासन की ओर से शिव बारात के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का दावा किया गया है।