निगम आयुक्त ने सुबह-सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, - Bhaskar Crime

Breaking

निगम आयुक्त ने सुबह-सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया,

*निगम आयुक्त ने सुबह-सुबह  शहर के विभिन्न क्षेत्रों का

निरीक्षण किया*

*नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग  की अपील*

*सार्वजनिक शौचालयों पर विशेष ध्यान,लापरवाही बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर / स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में शहर को अव्वल दर्जे पर लाने के प्रयासों के तहत नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज तड़के सुबह 7 बजे से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अमले को कड़े निर्देश दिए और नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया।

आयुक्त ने अपने निरीक्षण की शुरुआत भानतलैया से की और सिंधी कैंप, मदार टेकरी, मंडी, बहोराबाग, रद्दी चौकी और करौंदा नाला होते हुए गोबर गैस प्लांट तक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

सार्वजनिक शौचालयों पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान आयुक्त का मुख्य फोकस सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर भी रहा। उन्होंने शौचालयों की आंतरिक व बाहरी स्वच्छता, पानी की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर स्थिति शहर की स्वच्छता रैंकिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सड़क किनारे मलबा फेंकने या खुले में कचरा डालने वालों के विरुद्ध तत्काल जुर्माना कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और संभागीय अमले को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वाले हॉटस्पॉट्स की निरंतर निगरानी की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा, "सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को शीर्ष पर लाने के लिए नागरिकों की सकारात्मक सक्रियता अत्यावश्यक है।"

इस अवसर पर अपर आयुक्त, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, संभागीय अधिकारी और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।