*साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के गंभीर आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार* - Bhaskar Crime

Breaking

*साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के गंभीर आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार*

*साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के गंभीर आरोप में एक  आरोपी गिरफ्तार*

*पुराने मंदिर के चबूतरे पर चढ़कर उपासना स्थल को अपवित्र किया*

जबलपुर थाना गढ़ा क्षेत्र में एक उपासना स्थल को अपवित्र करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के गंभीर आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घटना दिनांक 09 फरवरी की रात्रि करीब 9:10 बजे की है, जब मोहित तिवारी (23) ने थाना गढ़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा खान (32) ने गढ़ा स्थित एक पुराने मंदिर के चबूतरे पर चढ़कर उपासना स्थल को अपवित्र किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह मंदिर स्थानीय हिन्दू परिवारों की धार्मिक आस्था का केंद्र है और इस कार्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी गढ़ा  प्रसन्न कुमार शर्मा की अगुवाई में गठित एक विशेष टीम ने सक्रिय पूछताछ व तलाशी अभियान चलाया।

टीम के सतत प्रयासों से आरोपी रिजवान को उसी दिन अभिरक्षा में लेते हुए धारा 196(1)बी, 298, 299 बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह कृत्य साम्प्रदायिक सौहार्द को भंग करने वाला तथा दो धर्मों के बीच द्वेष पैदा करने वाला माना जा रहा है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की है।