*चाकू मारकर लूट करने वाले दो बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस ,24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी, लूटा हुआ माल बरामद*
चीफ एडिटर जबलपुर, 29 मई 2026 –आज हनुमानतल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न केवल उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल और नकदी बरामद की, बल्कि अपराधियों का जुलूस भी निकाला उन्हें थाना हनुमानताल से घटनास्थल अनवरगंज दुर्गा चौक के पास ले जाकर आम लोगों के सामने पेश किया।
प्रशासन का सख्त रुख – एसपी के निर्देश पर अभियान
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर शहर और ग्रामीण इलाकों में अपराधियों व बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
सीएसपी मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन और हनुमानताल
थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को धरदबोचा।
घटना का विवरण – 28 मई की सुबह चाकू से हमला
घटना 28 मई 2026 को सुबह 4:00 बजे हुई।
· स्थान: अनवरगंज तिराहा, दुर्गा चौक के पास
· पीड़ित: शैलेश नोरिया, जोमैटो डिलीवरी कर्मी
· हालत: वह अपनी मोटरसाइकिल से खाने का पार्सल देकर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान दो अज्ञात आरोपियों ने उसे रोका और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उससे लूट लिया:
· वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹14,000)
· ₹800 नकद
24 घंटे के अंदर बरामदगी और गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन के भीतर:
· आरोपियों को गिरफ्तार किया
1=शिवम पूर्व शुभम सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 30 साल निवासी हनुमानताल थाने के पीछे खाई मोहल्ला
2=देवराज उर्फ पिल्ला सोनकर पिता मुन्ना लाल सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी हनुमानताल थाने के पीछे खाई मोहल्ला
· लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली
· आज दिनांक 29 मई 2026 को आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
पुलिस टीम का योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के अलावा निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मियों उप निरीक्षक राजेश पांडे सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा रोहिणी शुक्ला चतुर्भुज प्रधान रक्षक अजय डबराल शाहिद विनीत शिव शंकर आशीष राजा भैया आदि का विशेष योगदान रहा
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का जुलूस और सार्वजनिक प्रदर्शन अपराधियों में डर पैदा करने तथा आम नागरिकों में भरोसा जगाने के उद्देश्य से किया गया है।
गौरतलब – हनुमानतल क्षेत्र में पिछले दिनों बढ़ती लूट की घटनाओं के बाद अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।