*दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, वृद्धा की अंधी हत्या और 15 लाख की चोरी का भंडाफोड़*
1: रांझी थाना – चोरी के दौरान वृद्धा को कुएं में फेंक कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चीफ एडिटर जबलपुर। थाना रांझी क्षेत्र में एक वृद्धा की अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल (45) ने चोरी के दौरान पीड़िता को देख लेने पर उसके साथ मारपीट की, जेवर लूटे और फिर वृद्धा को घसीटते हुए घर के आंगन में बने कुएं में फेंक कर हत्या कर दी।
· मृतिका: पुष्पा शर्मा (75), हनुमान नगर, अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर
· घटना की तारीख: 26 मई 2026 की रात
· गिरफ्तार आरोपी: रामगोपाल मिश्रा, निवासी हनुमान नगर (पीड़िता के पड़ोसी)
· मुख्य सबूत: चुराया हुआ सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, खून से सने कपड़े बरामद
· पुलिस टीम: थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, साइबर सेल व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम
2: गोहलपुर थाना – 15 लाख के गहने चोरी करने वाले 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार
चीफ एडिटर जबलपुर। थाना गोहलपुर पुलिस ने ईद के दिन हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
· गिरफ्तार आरोपी: इब्राहिम अंसारी, मो. इजहार, असगर अंसारी, यासीन अंसारी
· जप्त सामान: सोने के हार, ब्रेसलेट, अंगूठियां, पायल, झुमके व चांदी के आभूषण
· पूर्व रिकॉर्ड: इब्राहिम पर 5, इजहार पर 10 गंभीर अपराध दर्ज
· घटना: अमखेरा स्थित मकान की छत से घुसकर अलमारी तोड़ी थी
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शासकीय टीमों की भूमिका सराहनीय रही।