मध्य प्रदेश में 'हरित सहकार अभियान' का शुभारंभ सीएम बोले MSP से अधिक दाम दिलाना लक्ष्य
चीफ एडिटर भोपाल, 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेशव्यापी 'हरित सहकार अभियान' की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' के तहत 21 जून तक सहकारी समितियों के जरिए 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ:
· गेहूं उपार्जन का रिकॉर्ड: 104 लाख मीट्रिक टन खरीद (पिछली बार 78 लाख)
एमएसपी + 40 रुपये बोनस = 2625 रुपये प्रति क्विंटल मिले।
· नई शुगर फैक्ट्री: शिवपुरी के कोलारस में लगेगी – गन्ना किसानों को सीधा लाभ।
· मध्य प्रदेश बनेगा 'मिल्क कैपिटल': दुग्ध उत्पादन 20% बढ़ाने का लक्ष्य, सांची के जरिए अमूल मॉडल अपनाया जाएगा।
· सिंचाई व बिजली: पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, किसानों को दिन में बिजली मिलेगी।
सख्त चेतावनी –'पेक्स' में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
सीएम ने स्पष्ट कहा –
"दोषी अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई होगी, पूरी सोसाइटी पर नहीं। किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।"
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के मनोज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम का भरोसा: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2029 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।