*4000 हजार का इनामी फरार चाकूबाज को पुलिस ने दाबोचा*
*पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, और पुलिस रिकॉर्ड में वह चाकूबाजी के लिए बदनाम है*
चीफ एडिटर जबलपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे "घर पकड़ अभियान" के तहत आज पुलिस ने 4000 रुपये के इनामी फरार आरोपी को धर दबोचा। यह वही शातिर है जो चाकूबाजी के एक संवेदनशील मामले में दिनांक 28 जून 2026 को फरार हो गया था और जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दिन-रात जुटी हुई थीं।
कौन है आरोपी पकड़ा गया अपराधी शिवा सोनकर पुत्र केवल राज उर्फ पप्पू सोनकर है, जो वंशकार मोहल्ला, प्रेम सागर का रहने वाला है। उस पर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, और पुलिस रिकॉर्ड में वह चाकूबाजी के लिए बदनाम है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
थाना हनुमानताल के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल के कुशल मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। विशेष टीम में उपनिरीक्षक राजेश पांडे, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास और प्रधान आरक्षक राकेश दुबे शामिल थे। इन जांबाजों ने मुखबिर की सूचना पर शातिर को उसी के इलाके से दबोच लिया, जहां वह छिपकर बैठा था।
इनाम और अभियान की कहानी
गौरतलब है कि एसपी सम्पत उपाध्याय ने शहर की कानून-व्यवस्था को चाकूबाजों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसी कड़ी में इस फरार आरोपी पर 4000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब पुलिस ने बिना किसी मुठभेड़ के स्मार्ट तरीके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
अब अगला कदम
पकड़े गए आरोपी शिवा सोनकर को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ पुलिस उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के साथ कड़ी सजा की मांग की है फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया शहरवासियों ने पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराधों पर अब और भी सख्त शिकंजा कसेगा।
