पुलिस का ‘आयरन फिस्ट’ अभियान, बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस का ‘आयरन फिस्ट’ अभियान, बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती

बड़ी चेतावनी: रात 12 बजे के बाद फालतू घूमने वाले सीधे जेल  

खैरागढ़-गंडई में पुलिस का ‘आयरन फिस्ट’ अभियान, बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती

 विशेष संवाददाता खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। क्या आपको रात में घूमने की आदत है अगर हाँ, तो ये खबर आपके लिए सायरे की तरह काम करेगी। पुलिस ने अब रात्रि विचरण करने वालों पर पूरी तरह शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। "फालतू रात में घूमोगे, तो थाने की हवा खानी पड़ेगी और अगली बार सीधा जेल का रास्ता" – यह स्पष्ट संदेश देते हुए केसीजी पुलिस ने 29 जून की रात एक ऐसा महाअभियान चलाया कि बदमाशों के साथ-साथ आम लोगों के भी होश उड़ गए।

 रात 12 से 4 बजे तक 4 घंटे की कार्रवाई

थाना खैरागढ़ और थाना गंडई की पुलिस टीम ने इस दौरान क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त (Combing Patrol) करते हुए हर गली-मोहल्ले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह सिर्फ एक रूटीन गश्त नहीं थी, बल्कि अपराधियों के खिलाफ 'वॉरिंग शॉट' थी।

 कहाँ-कहाँ दिखी पुलिस की टॉर्च?

पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए संवेदनशील स्थलों को छलनी कर दिया। आइए देखते हैं कि पुलिस की सर्चलाइट कहाँ-कहाँ घूमी:

बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचैरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड, राज फैमिली क्षेत्र, गंजीपारा, रश्मि देवी कॉलोनी, खम्हरिया, इंदिरा आवास, अटल आवास एवं पिपरिया।

बस स्टैंड, रावण पारा, रामपारा, कोपेभाठा, टिकरीपारा, कुम्हारपारा, पटेल पारा, महामाई पारा, मस्जिदपारा, मल्हापारा, कंडरा पारा, नवापारा, देवपुरा।

इन सभी जगहों पर बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, लॉज और ढाबों की भी विशेष तौर पर जांच की गई। किसी को अंधेरे में छिपने का मौका नहीं दिया गया।

 बदमाशों के घरों पर दबिश – 25 गुंडे झूमे

अभियान का सबसे तीखा हिस्सा रहा निगरानीशुदा बदमाशों और गुंडा तत्वों के घरों पर की गई कार्रवाई।

· कुल 09 निगरानी बदमाश और 25 गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई।

· 03 स्थायी वारंट की तामील कर उन्हें कानून के कटघरे में लाया गया।