*हत्याकांड का आरोपी का पुलिस ने घटनास्थल पर ले जकर पैदल निकाला जुलूस*
शराब के विवाद में ताबड़तोड़ चाकूबाजी से मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
जबलपुर के धार्मिक त्योहारों में बढ़ते अपराध पर गंभीर सवाल
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। शहर के थाना हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत बाबा टोला में दिन दहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शराब पीने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना भयावह हो गया कि आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे हुई घटना
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी भूरा चौधरी और पीड़ित सूरज चौधरी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आवेश में आकर सूरज पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में सूरज को बचाने और आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, जिसमें हाथापाई के दौरान पत्थर से चोटें भी आईं। गंभीर रूप से घायल सूरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में गिरफ्तारी
वारदात की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई और मामले की जांच तेज कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी भूरा चौधरी को महज 48 घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू (आला कत्ल) भी पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
आरोपी का निकाला गया पैदल जुलूस
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच घटना स्थल बाबा टोला लेकर पहुंची, जहां पूरी घटना का सीन री-क्रिएशन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में कानून का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
बढ़ते अपराध पर गंभीर सवाल
यह घटना जबलपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध की ओर इशारा करती है। शराब के विवाद जैसी छोटी बात को लेकर हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। दिन दहाड़े चाकूबाजी और हत्या ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि अपराधियों में खौफ बना रहे और आम जनता को न्याय मिल सके।
पुलिस का स्पष्ट संदेश
पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे संगीन मामलों में त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनता ने सराहना भी की है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक शहर में शराब और चाकू के विवाद में लोगों की जान जाती रहेगी?
इस तरह की खबरें और पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
