जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन बीना के पास से 4 लाख रुपये कीमती गांजा जब्त, पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर हुई कार्रवाई
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल/बीना (जीआरपी) - रेल भोपाल मंडल के अंतर्गत थाना जीआरपी बीना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेल अंकित जायसवाल (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू डावर के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कीर्ति सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में थाना जीआरपी बीना पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये) आंकी गई है।
घटना का विवरण:
विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफार्म नं. 04/05 रेल्वे स्टेशन बीना एंड तरफ छतरगेंग पॉइंट के पास दो व्यक्ति बैग लिये हुए बैठे हैं और उनके पास गांजा रखा है। मुखबिर की सूचना की आमद कर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा (23 वर्ष) और सहदेव यादव पिता मानसिंह यादव (22 वर्ष) बताया। दोनों मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 4-4 किलो के पैकेट में कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना जीआरपी बीना में अपराध क्रमांक 497/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
· कुल बरामदगी: 8 किलोग्राम गांजा
· पैकेटिंग: 2 ट्रॉली बैग, प्रत्येक में 4 पैकेट (प्रत्येक पैकेट 1 किलो)
· कुल कीमत: 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये)
गिरफ्तार आरोपी:
1. सौरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
2. सहदेव यादव पिता मानसिंह यादव, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल बीना श्रीमती कीर्ति सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा, सउनि मूलचन्द, आर.413 सचिन श्रीवास्तव, आर.598 सतपाल सिंह, आर.242 जितेन्द्र सिंह, आर.234 रवि राठौर, आर.422 सौरभ श्रीवास्तव, आर.721 दीवान सिंह (आरपीएफ पोस्ट बीना) तथा आर. संतोष पटेल, आर. मनजीत, आर. अमित बामने की सराहनीय भूमिका रही।
