अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की - Bhaskar Crime

Breaking

अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

*अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की*

मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन व्यक्त किए।

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर के माल गोदाम स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पिता-पुत्र राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का त्याग और शौर्य सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि इन वीरों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और बलिदान की भावना से ओतप्रोत करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।