फरार सीएसपी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी - Bhaskar Crime

Breaking

फरार सीएसपी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

*फरार सीएसपी सहित तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की चेतावनी सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी*

*10-10 हजार का इनाम,पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है

शिकायतकर्ता के वकील ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मांग की है।

विशेष संवाददाता क्राइम भास्कर न्यूज कटनी/ हत्या के आरोपी को बचाने और जमीन का सौदा कराने के मामले में फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए। पुलिस ने तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अगर आरोपी जल्द सामने नहीं आए तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी को बचाने और उसकी जमीन का सौदा कराने के आरोप में घिरीं निलंबित और फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सक्षम न्यायालय ने 18 सितंबर को सीएसपी नेहा पच्चीसिया, उनके करीबी क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के नाम अलग-अलग तीन गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

अदालत ने साफ किया है कि यदि आरोपी अब भी पुलिस के सामने हाजिर नहीं होते हैं या उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। पुलिस लगातार तीनों की तलाश में जुटी हुई है।

हाईकोर्ट में 21 सितंबर को सुनवाई

सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 21 सितंबर को सुनवाई होनी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने म्यादी वारंट जारी करने का आवेदन दिया था, जबकि शिकायतकर्ता के वकील ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मांग की है।

एसपी का बयान

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मीडिया से कहा, "अदालत ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिए हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है।"