धार्मिक त्योहार पर संगठन द्वारा विशेष मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा - Bhaskar Crime

Breaking

धार्मिक त्योहार पर संगठन द्वारा विशेष मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा

*धार्मिक त्योहार पर संगठन द्वारा विशेष मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा*

*सभी अधिकारियों को घटना से पहले संगठन ने जगाया और व्यवस्थाओं को लेकर चेतावनी दी*

*गणेश उत्सव और विसर्जन को लेकर हिंदू टाइगर फोर्स ने SDM को सौंपा ज्ञापन*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर (मध्य प्रदेश)। आगामी गणेश चतुर्थी और गणेश विसर्जन के मद्देनजर हिंदू टाइगर फोर्स संगठन जबलपुर ने प्रशासन को पहले ही सतर्क कर दिया है। संगठन ने धार्मिक त्योहार को लेकर विशेष मांगों को लेकर SDM ऋषभ जैन के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में साफ तौर पर मांग की गई है कि गणेश उत्सव और गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और किसी भी प्रकार का हादसा न होने पाए। संगठन ने प्रशासन से कहा है कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ाम सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने घटना से पहले ही सभी संबंधित अधिकारियों को आगाह कर दिया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

हिंदू नितेश पटेल

कार्य. राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू टाइगर फोर्स संगठन

राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा मोर्चा म.प्र. युवा शिवसेना गौ रक्षा न्यास

प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान महापंचायत