15 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को साधु के वेश में दबोचा - Bhaskar Crime

Breaking

15 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को साधु के वेश में दबोचा

15 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को साधु के वेश में दबोचा

संदीप ने साधु का भेस अपना लिया था और वह अलग-अलग शहरों में घूम-फिर कर अपनी पहचान छिपाए हुए था।

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर अधारताल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले 15 सालों से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पिछले कई सालों से साधु का वेश धारण कर अलग-अलग शहरों में भ्रमण कर रहा था।

मामला क्या था

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान निर्भय नगर निवासी संदीप पटेल के रूप में हुई है। संदीप के खिलाफ वर्ष 2011 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अधारताल पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

गत दिवस पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपी संदीप पटेल अधारताल तीन पुलिया के पास से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में सामने आया कि पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए संदीप ने साधु का भेस अपना लिया था और वह अलग-अलग शहरों में घूम-फिर कर अपनी पहचान छिपाए हुए था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।