बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहीं पटाखा दुकानें, एसडीएम ने 28 को किया सील - Bhaskar Crime

Breaking

बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहीं पटाखा दुकानें, एसडीएम ने 28 को किया सील

बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहीं पटाखा दुकानें, एसडीएम ने 28 को किया सील

कलेक्टर के निर्देश पर अधारताल एसडीएम ने की कार्रवाई; 3 दिन पूर्व ही रद्द हो चुके थे लाइसेंस

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर लापरवाही पर शासन प्रशासन का एक्शन कठौंदा  पटाखा बाजार में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना फायर एनओसी (No Objection Certificate) के संचालित हो रहीं 28 पटाखा दुकानों को प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के सख्त निर्देशों के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, कठौंदा पटाखा बाजार में कुल 50 से अधिक स्थाई दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें से 28 दुकानदारों के पास नगर निगम से फायर एनओसी (अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र) नहीं थी। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही इन सभी 28 दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे।

लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दुकानदार बेखौफ होकर दुकानें चला रहे थे। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशन में अधारताल एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर इन 28 दुकानों को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।


एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन नियमों का पालन न करने पर यह कदम उठाना पड़ा। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


· कार्रवाई: 28 पटाखा दुकानों को सील किया गया।

· कारण: नगर निगम से फायर एनओसी नहीं ली गई थी।

· पूर्व स्थिति: 3 दिन पहले ही लाइसेंस किए गए थे निरस्त।

· अधिकारी: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने की कार्रवाई।

· कुल दुकानें: कठौंदा पटाखा बाजार में 50 से अधिक स्थाई दुकानें हैं।