*ट्रेन में अवैध देशी कट्टे से यात्रियों को धामकी देने वाला शातिर आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी की तलाशी लेने पर एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक देशी कट्टा 315 बोर का जप्त किया गया*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल/ रेल इकाई भोपाल में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर अपराधों की रोकथाम हेतु जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेल अंकित जयसवाल (भापुसे) के निर्देशों के पालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्रीमती नीतू डावर और उप पुलिस अधीक्षक रेल महेन्द्र सिंह कुलहारा के निर्देशन पर, थाना प्रभारी जीआरपी निरीक्षक जहीर खान के कुशल नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान आज दिनांक 11.10.2026 को ट्रेन 12616 जी टी एक्स के जनरल कोच में एक व्यक्ति यात्रियों से लड़ाई-झगड़ा कर अवैध 315 बोर के देशी कट्टे को दिखाकर यात्रियों में भय उत्पन्न कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित भार्गव पिता कमलेश भार्गव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07 बरेठ रोड गंजबासौदा जिला विदिशा (स्थाई पता ग्राम करैया जागीर, थाना गंजबासौदा जिला विदिशा) बताया।
आरोपी की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस 315 बोर का एवं एक देशी कट्टा 315 बोर का जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना जीआरपी भोपाल में अपराध क्रमांक 1105/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी का नाम: सुमित भार्गव पिता कमलेश भार्गव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07 बरेठ रोड गंजबासौदा जिला विदिशा। स्थाई पता: ग्राम करैया जागीर, थाना गंजबासौदा जिला विदिशा।
आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड:
1. थाना जीआरपी भोपाल – 219/18 धारा 379 भादवि
2. थाना जीआरपी विदिशा – 75/18 धारा 380, 201, 414 भादवि
3. थाना जीआरपी विदिशा – 116/16 धारा 380 भादवि
4. थाना गंजबासौदा जिला विदिशा – 678/16 धारा 294, 232, 327, 336, 34, 451, 506, 507 भादवि
5. थाना मिसरोद जिला भोपाल – 147/23 धारा 376, 376(2)(k), 506 भादवि
6. थाना बागसेवनिया जिला भोपाल – 494/24 धारा 126, 135(3), 170 बीएनएस
1. एक देशी कट्टा 315 बोर – कीमती 28,000/-
2. एक जिन्दा कारतूस 315 बोर – कीमती 2,000/-
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक जहीर खान, निरीक्षक मनीष शर्मा (RPF), उप निरी राबेन्द्र सिंह (RPF), सउनि बी जी शुक्ला, प्रआर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा (RPF), आर. 21 राजेश दांगी, आर. 602 ब्रजेश कारपेंटर थाना जीआरपी भोपाल की सराहनीय भूमिका रही।