पुलिस विभाग का दीपावली के पहले बड़ा धमाका कन्टेनर में गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस विभाग का दीपावली के पहले बड़ा धमाका कन्टेनर में गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

*पुलिस विभाग का दीपावली के पहले बड़ा धमाका कन्टेनर में गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार*

कुल गांजा: 871 किलो 95 ग्राम अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये

· अन्य जब्ती: 412 नग पेंट के डिब्बे + गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर

· गिरफ्तार आरोपी: 2 (एक उत्तर प्रदेश, एक पश्चिम बंगाल का निवासी)

· कार्रवाई: धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत

· स्थान: थाना गोसलपुर अंतर्गत मुस्करा मोड़ के पास एनएच-30, जबलपुर

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

इसी आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 श्रीमती अनु बेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, एसडीओपी सिहोरा सुश्री मोहन्ती मरावी एवं डीएसपी क्राइम  उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना क्राइम ब्रांच एवं गोसलपुर तथा उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक विंग की संयुक्त टीम द्वारा यह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस विभाग का दीपावली से पहले बड़ा धमाका: कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 871 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

 कैसे हुई गिरफ्तारी

थाना गोसलपुर अंतर्गत दिनांक 30-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग के दौरान मुस्करा मोड़ के पास एनएच-30 रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान जबलपुर तरफ से एक कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एसी 7191 तेज गति से जाता दिखा। संदेह होने पर टीम ने कंटेनर का पीछा करते हुए मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर उसे रोका।

कंटेनर में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में कंटेनर चालक ने अपना नाम धर्मवीर सिंह (45 वर्ष) निवासी नागला कलुआ बुरावा कालिनजरी बेस्वान, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया, जबकि कंटेनर में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम करमाकर (24 वर्ष) निवासी पतिराम दक्षिण दीनाजपुर, बालुरघाट (पश्चिम बंगाल) बताया।

 तलाशी में मिला गांजा

चालक धर्मवीर सिंह ने उक्त कंटेनर स्वयं का होना बताया। तलाशी लेने पर कंटेनर में 412 नग पेंट के डिब्बे एवं 28 बोरियां रखी मिलीं। बोरियों को चेक करने पर खाकी कलर के टेप लगे पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। इसी दौरान उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक विंग की टीम भी उक्त कंटेनर को ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए कंटेनर में रखी 28 बोरियों में रखे गांजे की तौल की गई, जो 871 किलो 95 ग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई।

 आरोपी का खुलासा

गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि:

· वह अपने रिश्तेदार के लड़के विक्रम के साथ दिनांक 18-10-26 को विशाखापटनम से माल लोड कर दिनांक 19-10-26 को अम्बाला के लिए निकला था।

· इसी बीच बलांगिर (उड़ीसा) के प्रभात साहू ने फोन कर बताया कि मध्यप्रदेश का माल गांजा लेकर जाना है।

· पूर्व में भी वह कई बार प्रभात साहू का गांजा उसके कहने पर मध्यप्रदेश में लेकर आया है, जिसके एवज में उसे प्रति ट्रिप 1 लाख रुपये मिलते थे।

· दिनांक 27-10-26 को प्रभात साहू के यहां से गांजा की 28 बोरियां लोड की गई थीं।

· प्रभात साहू द्वारा बताया गया था कि मध्यप्रदेश में मैहर के पहले जियो पम्प से पहले गांजा खाली करना है।

 जब्ती एवं कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के कब्जे से:

· 871 किलो 95 ग्राम गांजा

· 412 नग पेंट के डिब्बे

· गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर

जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 उल्लेखनीय भूमिका

कंटेनर में गांजा परिवहन करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:

थाना क्राइम ब्रांच एवं गोसलपुर टीम:

· थाना प्रभारी  शैलेष मिश्रा

· थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमती भावना तिवारी के मार्गदर्शन में

· उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम

· आरक्षक सोनू झा, शुभम दत्त शर्मा

क्राइम ब्रांच:

· सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, संतोष पाण्डे, मोहन तिवारी

· प्रधान आरक्षक हितेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव

· आरक्षक रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, विमल विश्वकर्मा, शिव सिंह बघेल, प्रीतम उपाध्याय

उत्तर प्रदेश झांसी नारकोटिक विंग:

· उप निरीक्षक मनीष कुमार

· आर.पी.एन.ओ. गजेन्द्र सिंह, विमल कुमार, प्रदीप कुमार

दीपावली से पहले जबलपुर पुलिस की यह बड़ी सफलता मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है। पुलिस की संयुक्त टीमों की सतर्कता से 4 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद होने से बड़ी तस्करी की साजिश नाकाम हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी हैं