40-42 साल की बेदाग सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त - Bhaskar Crime

Breaking

40-42 साल की बेदाग सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त

पुलिस में भावभीनी विदाई: 40-42 साल की बेदाग सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त

         एडिशनल एसपी ने दी भावुक विदाई

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, 31 अक्टूबर 2026 जिला जबलपुर में पदस्थ रहे तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुलिस कंट्रोलरूम जबलपुर में भावभीनी विदाई दी गई। ये तीनों अधिकारी 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

किन अधिकारियों को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक श्री यमुना नारायण बाजपेयी (विधि शाखा पुलिस कार्यालय जबलपुर), सहायक उप निरीक्षक  वीरेश बाबू कटियार (थाना हनुमानताल) एवं सहायक उप निरीक्षक पंचमलाल यादव (थाना कोतवाली) शामिल हैं।

कब और कैसे हुआ समारोह

आज दिनांक 31-10-2026 की शाम 6 बजे पुलिस कंट्रोलरूम  में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) ने रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में तीनों अधिकारियों को सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

क्या-क्या भेंट किया गया

विदाई के अवसर पर तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन एवं ग्रेज्युटी से संबंधित दस्तावेज भी भेंट किए गए। इस अवसर पर कंट्रोल प्रभारी उप निरीक्षक श्री प्रभाकर सिंह एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

एडिशनल एसपी ने क्या कहा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी की 40 से 42 साल तक की सेवा अवधि शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिए समर्पित रहे। आप सभी को एवं आपके परिवार को लंबे और सफल कार्यकाल के लिए बधाई।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार आप सभी की उज्ज्वल छवि रही है और आपने अपने आपको स्वस्थ बनाए रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। अपने स्वास्थ्य का हमेशा ख्याल रखें। यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते हैं, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।