*साइबर ठगी: चार अलग-अलग मामलों में ₹3 लाख 30 हजार से अधिक की धोखाधड़ी*
1. थाना रांझी – ₹44,900 की ठगी: श्रीमती नेहा सिंह (34, मड़ई मस्जिद के पीछे रांझी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका यूनियन बैंक में खाता है। 22 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे मोटो कंपनी के फोन की स्क्रीन अपने आप काली हो गई तथा स्क्रीन पर इंस्टॉलिंग सिस्टम अपडेट लिखा आ रहा था, मोबाइल चालू बंद नहीं हो रहा था। 23 अक्टूबर को शाम उसके पति रवि सिंह उसके फोन को मोबाइल की दुकान पर ले गए, जिसके बाद दुकानदार ने बताया कि किसी ने मोबाइल हैक कर लिया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल हैक कर यूनियन बैंक खाते से 22 अक्टूबर को ₹44,900 निकाल लिए। धारा 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज।
2. थाना गोहलपुर – ₹49,700 की ठगी: महबूब अहमद (47, बेनी सिंह तलैया गोहलपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक बनाने का काम करता है, उसका बैंक अकाउंट इंडियन बैंक शाखा मढ़ोताल तथा दूसरा यू स्मॉल फाइनेंस बैंक जबलपुर में है, दोनों खातों में उसका मोबाइल लिंक है। 20 अक्टूबर 2026 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका फोन हैक कर इंडियन बैंक खाते से रात 9-26 बजे तीन बार में कुल ₹42,000 तथा यू स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से ₹7,700 कट गए। इस तरह कुल ₹49,700 की धोखाधड़ी हुई। धारा 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज।
3. थाना गोहलपुर – ₹1,41,288 की ठगी: अनुरूप तिवारी (52, अंबेडकर कॉलोनी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती-किसानी का काम करता है, उसका बैंक अकाउंट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा विजयनगर में है जिसमें मोबाइल नंबर लिंक है। 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर खाते से ₹98,888 तथा 6 अक्टूबर को 12:29 बजे ₹42,400 धोखाधड़ी कर निकाल लिए। इस तरह कुल ₹1,41,288 की ठगी हुई। धारा 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज।
4. थाना गोहलपुर – ₹6,39,229 की ठगी: मोहम्मद आबिद हसन (39, रामनगर संजीवनी नगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सब्जी का काम करता है, उसका बैंक अकाउंट ICICI बैंक शाखा अधारताल में है जिसमें मोबाइल नंबर लिंक है, वह फोनपे चलाता है। 18 अक्टूबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल ₹6,39,229 धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। धारा 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज।